Palak Tiwari: बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी (Palak Tiwari) ने हाल ही में सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. हालांकि इन दिनों पलक तिवारी का एक इंटरव्यू सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. जिसमें पलक तिवारी अपनी मां श्वेता तिवारी से जुड़े कई बड़े खुलासे करती नजर आ रही हैं.
दरअसल पलक तिवारी का कहना है कि, उनकी मां ऊपर से जितनी कूल दिखती हैं. पैसों के मामले में वो उतनी ही कंजूस हैं. यही नहीं, पलक ने अपनी मां श्वेता तिवारी टिपिकल देसी आंटी की भी संज्ञा दे दी है. वहीं पलक ने बाताय कि उनके सारे कार्ड्स की ओटीपी मां श्वेता के फोन पर जाती है. ऐसे में शॉपिंग करने से पहले पलक को मां से पर्मीशन लेनी पड़ती है.

पलक ने बताया कि, ये सच है कि अपने जिंदगी अपने हिसाब से जीने की बात आती है तो मॉम काफी अंडरस्टैंडिंग हैं. लेकिन पैसे खर्च करने की बारी पर वो टिपिकल देसी आंटी बन जाती हैं. वो मेरे पैसा खर्च करने को लेकर हजार सवाल पूछती हैं. यहां तक की जब मैं नहीं कमाती थी और उनसे पैसे मांगती थी. तो वो बस यही कहती थीं कि 20 रुपए नहीं है मेरे पास अपने खुद के पैसे लेकर आ.
ये भी पढ़ें – 5 चीजें, जो काजोल को बनाती हैं बॉलीवुड हिरोइनों से अलग, जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान
वहीं श्वेता तिवारी की सख्ती का जिक्र करते हुए पलक ने बताया कि, मेरे सारे कार्ड्स के ओटीपी मॉम के फोन पर जाते हैं. ऐसे में मैं जब भी उनके ओटीपी मांगती हूं. उनका एक ही रिएक्शन होता है कि पैसे पेड़ पर उगते हैं. अभी तो तुमने ओटीपी ली थी. उन्हें समझाने तक में ही ओटीपी का टाइम आउट हो जाता है. फिर उन्हें उनके सामने हाथ पैर जोड़ कर गिड़गिड़ाना पड़ता है. तब वो मुझे ओटीपी बताती हैं.

बेशक पलक ने मां की कमियां बताकर अपनी ईमानदारी का सुबूत दिया है. मगर पलक का ये बयान सोशल मीडिया यूजर्स को हजम नहीं हो रहा है. ऐसे में पलक के वीडियो पर एक यूजर ने लिखा कि, ‘ये थोड़ा ज्यादा हो गया है.’
बता दें कि, पलक तिवारी श्वेता और राजा चौधरी की बेटी हैं. वहीं पलक 2021 में आए ‘बिजली बिजली’ गाने से पॉपुलर हुई थीं. जिसके बाद पलक ने सलमान खान स्टारर फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ से बड़े पर्दे पर एंट्री की थी.





