बाॅलीवुड में कई बार कुछ एक्ट्रेस एक्टरों के प्यार में पागल हो जाती है। जिसके बाद उन्हें कुछ और नहीं दिखाई देता है। कुछ ऐसा ही हुआ था बाॅलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर के साथ, जो एक समय बाॅलीवुड एक्टर के प्यार में इतनी पागल हो गई थी। कि उन्होंने शहीद कपूर जैसे एक्टर को नजरअंदाज कर दिया था। इसके बाद आगे क्या हुआ आईये जानते है।.
अंशुमान से हो गया था प्यार
दरअसल यह किस्सा रियल लाइफ की बल्कि एक बाॅलीवुड फिल्म का है। अब से 16 साल पहले करीना कपूर जिस एक्टर के प्यार में इस कदर पागल थी, कि आधी रात में वह घर छोड़ कर भाग गई थी, यहां तक कि उन्होंने शाहिद कपूर को भी भुला दिया था। जी हां यहां बात हो रही है फिल्म ‘जब बी मेट’ के अभिनेता अंशुमन (तरुण अरोड़ा) की, जिसे करीना कपूर असलियत में नहीं बल्कि इस फिल्म में बहुत अधिक चाहती थी।

जी हां इस फिल्म के 16 साल हो चुके हैं लेकिन ‘जब वी मेट’ के अभिनेता अंशुमन को ऑडियंस आज तक नहीं भूल पाए। करीना कपूर और शाहिद कपूर स्टारर इस फिल्म के एक-एक डायलॉग ऑडियंस को आज भी मुंह जवानी याद है।
माॅडल के तौर पर की थी शुरुआत
तरुण ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। 1998 में वह ग्लैडरैग्स के विनर भी रह चुके हैं, इसके अतिरिक्त उन्होंने कई ऐड भी शूट्स किए हैं।उन्होंने बॉलीवुड में पदार्पण किया था। इसके साथ ही कई छोटे बजट की फिल्मों में भी काम किया, लेकिन उन्हें पहचान जब बी मेट से ही मिल सकी। अंशुमान के करेक्टर से मिली सफलता के बाद भी बॉलीवुड में वह अपने कदम नहीं जमा सके जिसके चलते उन्होंने साउथ की तरफ रुख किया।

तरुण अरोड़ा साउथ में फेमस विलेन के तौर पर जाने जाते हैं। वह रवि तेजा चिरंजीवी समेत कई बड़े अभिनेताओं के साथ काम कर चुके हैं। साल 1997 में तरुण अरोड़ा ने बॉलीवुड अभिनेत्री अंजला जावेरी के साथ शादी रचाई। हालांकि अंजला अब फिल्मों से काफी दूर है, वह अरबाज खान के साथ फिल्म ‘प्यार किया तो डरना क्या’ में नजर आई थी।





