
बाॅलीवुड में कई प्रेम कहानी ऐसी होती है। जो कभी पूरी नहीं हो पाती है। इनमें अमिताभ बच्चन, रेखा, अजय देवगन, सलमान खान, कटरीना कैफ सहित कई बड़े एक्टर एक्ट्रेस शामिल थे। इनमें अजय देवगन और तब्बू की भी कहानी शामिल हैं। जिनकी प्रेम कहानी कभी पूरी नहीं हो पायी है। आईये जानते है इन दोनों के बारे में।
तब्बू ने किया खुलासा
तब्बू और अजय की दोस्ती पूरे बॉलीवुड में जानी जाती है। दोनों करीब 30 सालों से अच्छे दोस्त रहे हैं और इंडस्ट्री में लगातार शानदार काम करते आ रहे हैं। तब्बू ने साल 2017 में दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि उनका रिलेशनशिप सफल ना हो पाने के पीछे अजय देवगन जिम्मेदार हैं। हालांकि तब्बू ने ये सब मजाक में कहा था।साल 2017 में मुंबई मिरर को दिए इंटरव्यू में तब्बू ने बताया था, ‘मैं और अजय करीब 25 सालों से दोस्त हैं। अजय मेरे कजिन समीर आर्या के पड़ोसी और करीबी दोस्त हुआ करते थे। इसी नाते अजय और मेरी भी दोस्ती हो गई।
जब मैं यंग थी तो अजय और समीर दोनों मिलकर मेरी जासूसी किया करते थे। इतना ही नहीं जो भी लड़का मुझसे बात करते हुए दिख जाता था ये दोनों लोग उसे धमकाते थे और पिटाई भी लगा देते थे। दोनों उस दौर में दबंग हुआ करते थे। आज मैं सिंगल हूं तो उसकी वजह अजय देवगन है। मैं उम्मीद करती हूं कि उन्हें इस बात का अहसास होगा कि उन्होंने क्या किया है।’ हालांकि तब्बू ने ये सब मजाकिया अंदाज में कहा था। अजय और तब्बू करीब 30 सालों से अच्छे दोस्त माने जाते हैं।
कई एक्टरों के साथ जुड़े थे नाम
तब्बू के करियर में कई एक्टर्स के साथ उनका नाम जोड़ा गया। लेकिन सबसे पहले तब्बू के अफेयर की खबरें अभिनेता संजय कपूर के साथ आईं। फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों के अफेयर की खबरों ने जोर पकड़ा और काफी समय तक सुर्खियां बटोरीं। लेकिन जल्द ही दोनों के रास्ते अलग हो गए। इसके बाद तब्बू का नाम साउथ इंडिया के फेमस अभिनेता अक्किनैनी नागार्जुन के साथ जोड़ा गया।मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो तब्बू और नागार्जुन दोनों करीब 10 सालों तक रिलेशनशिप में रहे थे। हालांकि नागार्जुन पहले से ही शादीशुदा थे और लंबे इंतजार के बाद भी उन्होंने तब्बू के साथ रिश्ते को नाम देना उचित नहीं समझा। इससे दुखी होकर तब्बू ने अपने रास्ते अलग कर लिए। अब तब्बू 51 साल की उम्र में भी अपनी सिंगल लाइफ में काफी खुश हैं।




