रियलिटी शो बिग बॉस 17 में आयशा खान और मुनव्वर फारूकी का बॉन्ड देखने के लिए मिल रहा है, जिसकी वजह से दोनों की चर्चा पूरे घर में है। अब मुनव्वर ने आयशा खान नजदीकियों की वजह बताई है।
Munawar Faruqui On Reason For His Relationship With Ayesha Khan: रियलिटी शो बिग बॉस 17 में मुनव्वर फारूकी की पर्सनल लाइफ को मेकर्स ने खोलकर रख दिया है। शो में आयशा खान की एंट्री ने सबको हैरान कर दिया। आयशा ने शो में आकर मुनव्वर फारूकी की बैंड बजा दी, जिसके बाद से ही कॉमेडियन रोते हुए नजर आ रहे हैं, लेकिन अब धीरे-धीरे आयशा और मुनव्वर में एक बॉन्ड देखने के लिए मिल रहा है। मुनव्वर आयशा को खुश रखने की कोशिश कर रहे हैं, जिस वजह से दोनों की चर्चा पूरे घर में है। वहीं, अब मुनव्वर फारूकी आयशा खान संग क्लोज बॉन्ड बनाने की वजह बताई है, जो वाकई हैरान करने वाली है।

मुनव्वर फारूकी ने आयशा खान संग रिश्ते की बताई वजह
दरअसल, बिग बॉस 17 में जब आयशा खान (Ayesha Khan) आई थीं, तब उन्होंने मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) की खूब क्लास लगाई। वहीं, अब दोनों साथ खाना खाने हुए दिखते हैं, जिस वजह से दोनों की लड़ाई और अब रिश्ते दोनों को फेक बताया जा रहा है। इस वजह से अभिषेक कुमार ने मुनव्वर फारूकी से इस बारे में बात की। इस पर मुनव्वर ने बताया कि वह ये सब अपने दिल से कर रहे हैं। मुनव्वर फारूकी ने खुलासा किया कि वह काफी गिल्ट हैं। वह अपनी गलती सुधारना चाहते हैं। अभिषेक और रिंकू दोनों ने मुनव्वर की बात समझने की कोशिश की। मुनव्वर ने यह भी कहा कि उसे हर्ट करके वह बुरा महसूस कर रहे हैं और इसलिए ही अब वह उसे सम्मान देने के लिए सब कुछ करेंगे, जिसकी वह हकदार हैं। टीवी न्यूज और सीरियल के ऐसे ही अपडेट पाने के लिए बॉलीवुड लाइफ के साथ बने रहे।

आयशा खान ने बिग बॉस के घर में कही ये बात
बता दें कि आयशा खान ने बिग बॉस 17 में मुनव्वर फारूकी से हमेशा दूर रहने की बात कही है। अनुराग डोभाल ने आयशा खान से मुनव्वर फारूकी संग बॉन्ड के बारे में बात की। इस दौरान आयशा खान ने बताया कि वह शो के बाद मुनव्वर फारूकी के साथ कनेक्ट नहीं रहेंगी। वह शो के बाद मुनव्वर का चेहरा भी नहीं देखना चाहेंगी और यकीनन वह भी ऐसा ही चाहेगा। इस शो में मुनव्वर को अगर इग्नोर करने से बातें ज्यादा बनेंगी और इग्नोर करना आसान भी नहीं है। इस वजह से वह शो में मुनव्वर फारूकी के साथ वक्त बिता रही हैं।





