कहा जा रहा है कि शो के मेकर्स मैक्सटर्न को तीसरे सीजन के लिए अप्रोच कर रहे हैं…
Maxtern In Bigg Boss OTT 3: पॉपुलर कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ को लेकर फैंस काफी एक्टाइटेड हैं। सलमान खान के इस शो से जुड़े अपडेट अक्सर सामने आते रहते हैं। शो में यूट्यूबर्स की एंट्री दर्शकों को बेहद पसंद आ रही हैं। बीते सीजन में पॉपुलर यूट्यूबर एल्विश यादव वाइल्ड कार्ड एंट्री के जरिए घर का हिस्सा बने थे। इसके बाद वो बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर भी बने थे।
बिग बॉस ओटीटी 3 में इस यूट्यूबर ने मारी एंट्री!
वहीं, अब खबर सामने आ रही है कि मशहूर यूट्यूबर सागर ठाकुर उर्फ मैक्सटर्न सलमान खान (Maxtern In Bigg Boss OTT 3) के शो का हिस्सा बनने वाले हैं। कहा जा रहा है कि शो के मेकर्स मैक्सटर्न को तीसरे सीजन के लिए अप्रोच कर रहे हैं। ये भी दावा किया जा रहा है कि मेकर्स विवादित चेहरे की तलाश कर रहे हैं। ऐसे में मैक्सटर्न सही चुनाव साबित हो सकते हैं।

क्या एल्विश यादव संग झगड़े का मिलेगा फायदा?
दरअसल, बीते दिनों एल्विश यादव और मैक्सटर्न के बीच विवाद ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। दोनों के झगड़े ने लोगों का पूरा ध्यान अपनी तरफ खींचा था। हालांकि, बाद में दोनों के बीच सुलह हो गई थी, जिसके बाद कहा जा रहा है कि इस झगड़े का मैक्सटर्न को पूरा फायदा मिल सकता है।

आधिकारिक पुष्टि नहीं
हालांकि, शो के मेकर्स या फिर मैक्सटर्न के तरफ से अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की गई है कि वो बिग बॉस के घर का हिस्सा बनने वाले हैं। ऐसे में क्या सच है ये तो बाद में ही पता चल पाएगा। मगर क्या आप मैक्सटर्न को सलमान खान के शो का हिस्सा बनते देखना चाहते हैं। हमें जरुर बताएं।





