
स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी लगातार विवादों में छाए हुए हैं। उनके बारे में आयशा खान ने खुलासा किया था कि उन्होंने शो में आने से पहले एक लड़की को रिश्ता भेजा था। वह कोई आम लड़की नहीं, बल्कि जानी-मानी इन्फ्लुएंसर है। पहले तो नाम पता नहीं चला। लेकिन अब खुद मुनव्वर ने अपना चिट्ठा खोल दिया है।
Munawar Faruqui talks on Anjali Arora – Ayesha Khan: बिग बॉस 17′ में जब से आयशा खान की एंट्री हुई है, तभी से वह मुनव्वर फारूकी पर आरोपों की बारिश कर रही हैं। बीते दिन उन्होंने नॉमिनेट होने के बाद मुनव्वर के खिलाफ ये दावा किया था कि वह शो में आने से पहले एक जानी-मानी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को शादी का रिश्ता भेजकर आए हैं। इस पर मुनव्वर ने तब तो कुछ नहीं कहा था लेकिन अब बता दिया कि आखिर वो लड़की कौन है।
दरअसल, मुनव्वर फारूकी जब ‘लॉक अप’ में थे तो इनका नाम अंजलि अरोड़ा के साथ जुड़ा था। फैन्स ने इन दोनों के नाम का हैशटैग बना लिया था। अंकिता लोखंडे ने भी इस शो का एक किस्सा सुनाया था कि वह जब कंगना रनौत के रियलिटी शो में बतौर गेस्ट गई थीं, तब उन्होंने मुनव्वर और अंजलि को ‘Munjali’ का एक कप भी दिया था। अंजलि ने तो शो में ‘आई लव यू’ भी कह दिया था। लेकिन शो के खत्म होने के बाद इन्होंने एक-दूसरे से बात तक नहीं की। खैर।
अभिषेक ने बताई मुनव्वर को आयशा की बात
अब आयशा खान ने शादी के रिश्ते वाली बात कही तो लोग भी सोच में पड़ गए कि आखिर वो कौन है, जो फेमस सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर है। मगर अब खुद मुनव्वर ने बताया। बीते एपिसोड में अभिषेक और मुनव्वर किचन एरिया में बैठकर आयशा के आरोपं पर बात करते रहते हैं। इस दौरान अभिषेक कहते हैं कि ‘आयशा ने खुद ही होटल इंसीडेंट के बारे में बात की थी। हालांकि मैं वहां नहीं था। मैं जिम में था। किसी ने उसको बताने के लिए मजबूर नहीं किया था। सभी उसकी बातें बैठकर सुन रहे थे। जब मैंने पूछा कि क्या हुआ तो समर्थ ने बताया कि उसने क्या कहा था।’
मुनव्वर ने इन दो को भेजा था रिश्ता
They are eback again i told you munawar and abhishek are connected by hearts , they can fight but dont hold grudges for each other, brotherhood🔥#BiggBoss17 #BB17 #MunawarFaruqui #MunawarKiJanta #MunawarWarriors #KaranJohar #MunAbhi #AbhishekKumar
— 𝐓𝐄𝐀𝐌 𝐌𝐔𝐍𝐀𝐖𝐀𝐑 𝐅𝐀𝐑𝐔𝐐𝐔𝐈 (@Team_Faruqui08) January 14, 2024
https://t.co/Xfp7dE3EN2
इसके बाद मुनव्वर फारूकी ने कहा कि ये जो 5 लड़की की बात कर रही है, वो 5 नहीं 2 है। बस। इस पर अभिषेक बोलते हैं कि भाई दो भी तो था ना। मुनव्वर कहते हैं, आयशा और वो लड़की। बस। फिर अभिषेक पूछते हैं कि नाजिला भी तो है ना? मुनव्वर बताते हैं कि वो तो ब्रेकअप वाला सीन था ना। अभिषेक कहते हैं फिर भी 3 तो हुई ना और उसके बाद पत्नी का भी बोल रही। इसके बाद मुनव्वर कुछ नहीं बोलते।
क्या तीसरी लड़की हैं अंजलि अरोड़ा?
अब इस क्लिप के बाद लोग आयशा के अलावा दूसरी लड़की का नाम अंजलि अरोड़ा बता रहे हैं। कहा जा रहा है ये वही हैं, जिस फेमस सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के बारे में आयशा ने बात की थी। जिसे मुनव्वर ने रिश्ता भेजा था। हालांकि अभी खुलकर कुछ कहा नहीं जा सकता क्योंकि किसी ने उनका नाम लिया नहीं है।




