देवोलीना भट्टाचार्जी के करीबी की किसी ने गोली मारकर हत्या कर दी है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए पीएम मोदी से मदद की गुहार लगाई है।
Devoleena Bhattacharjee friend Shot Dead: गोपी बहू’ फेम एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक्ट्रेस के करीबी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है और इस बात की जानकारी देवोलीना ने सोशल मीडिया एक इमोशनल पोस्ट के जरिए दी है। इसके साथ ही टीवी एक्ट्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद की गुहार भी लगाई है। अभिनेत्री ने अपनी पोस्ट में बताया कि उनके दोस्त अमरनाथ घोष की अमेरिका में गोली मारकर मर्डर कर दिया है।

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) के दोस्त अमरनाथ घोष की अमेरिका में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस बात की जानकारी देते हुए एक्ट्रेस ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘मेरे मित्र अमरनाथ घोष की मंगलवार शाम को अमेरिका के सेंट लुइस अकादमी पड़ोस में गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिवार में इकलौता बच्चा था, मां की 3 साल पहले मौत हो चुकी है। बचपन में ही पिता का निधन हो गया।
अमेरिका में हुआ मर्डर
खैर कारण, आरोपी के बारे में सारी बातें अभी तक सामने नहीं आई हैं या शायद उसके कुछ दोस्तों के अलावा उसके परिवार में इसके लिए लड़ने वाला कोई नहीं बचा है। वह कोलकाता से थे, बेहतरीन डांसर, पीएचडी कर रहा था, शाम को सैर कर रहा था और अचानक किसी अज्ञात ने उसे कई बार गोली मार दी।’
देवोलीना भट्टाचार्जी का ट्वीट
My friend #Amarnathghosh was shot & killed in St louis academy neigbourhood, US on tuesday evening.
— Devoleena Bhattacharjee (@Devoleena_23) March 1, 2024
Only child in the family, mother died 3 years back. Father passed away during his childhood.
Well the reason , accused details everything are not revealed yet or perhaps no one…
उन्होंने लिखा, ‘अमेरिका में कुछ दोस्त शव पर दावा करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन अभी तक इस बारे में कोई अपडेट नहीं है। यदि आप कर सकते हैं तो भारतीय दूतावास यूएस कृपया इस पर ध्यान दें। कम से कम हमें उसकी हत्या का कारण तो पता चलना चाहिए. डॉ एस जयशंकर नरेंद्र मोदी।’ टीवी सीरियल ‘साथ निभाना साथिया’ फेम एक्ट्रेस के ट्वीट पर फैंस शोक व्यक्त कर रहे हैं।





