OM Puri: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर ओम पुरी (OM Puri) को पर्दे पर अभिनय करते तो अमूमन सभी ने देखा होगा. बेशक ओम पुरी अब इस दुनिया में नहीं हैं. मगर उनकी अदाकारी आज भी लोगों के जहन में जिंदा है. बच्चों से लेकर बड़े तक सभी ओम पुरी की शानदार एक्टिंग के कायल है. विलेन का रोल हो या सपोर्टिंग एक्टर का ओम पुरी ने हर किरदार को बखूबी निभाया है. तो आइए आज ओम पुरी की जन्मतिथि पर हम आपको उनसे जुड़े कुछ दिलचस्प फैक्ट्स से रुबरु करवाते हैं.
खुद तय की जन्मतिथि
ओम पुरी का जन्म कब और कहां हुआ था. ये कोई नहीं जानता. ओम जब कभी अपनी मां से जन्म के बारे में पूछते थे. तो उन्हें सिर्फ एक ही जवाब मिलता था कि, बेटा तारीख तो याद नहीं है. मगर वो दशहरे का दिन था. बस फिर जब ओम पुरी मुंबई आए और किसी ने उनसे उनकी जन्मतिथि के बारे में पूछा तो उन्होंने पूछा दशहरा कब है. उस साल दशहरा 18 अक्टूबर को था. लिहाजा उन्होंने अपनी जन्मतिथि 18 अक्टूबर रख ली.

गरीबी में बीता बचपन
ओम पुरी का बचपन काफी गरीबी में बीता था. उनके पिता पर किसी ने सीमेंट चोरी का इल्जाम लगा दिया था. जिसके चलते ओम के पिता को जेल जाना पड़ा था. ऐसे में ओम पुरी चाय की दुकान पर बर्तन साफ करके परिवार का पेट पाला करते थे. वहीं पढ़ाई पूरी करने के बाद ओम पुरी ने राष्ट्रीय ड्रामा अकादमी में दाखिला ले लिया और कुछ ही सालों में ओम पुरी ने अपनी एक्टिंग से लाखों लोगों का दिल जीत लिया था.

ओम पुरी ने किया मौत का एलान
एक इंटरव्यू के दौरान जब ओम पुरी से पूछा गया कि वो कैसी मौत चाहते हैं. तो इसके जवाब में ओम पुरी ने कहा कि, मेरी मौत का तो आपको पता भी नहीं चलेगा. सोए सोए चल देंगे. आपको पता चलेगा कि ओम पुरी का कल सुबह 7 बजकर 22 मिनट पर देहांत हो गया. हालांकि आपको जानकर हैरानी होगी कि ओम पुरी मौत वास्तव में कुछ ऐसी ही थी. सोते समय ओम पुरी को दिल का दौरा पड़ा और 6 जनवरी 2017 को उन्होंने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था.

सिनेमा में ओम पुरी का योगदान
ओम पुरी ने मराठी फिल्म घासीराम कोतवाल से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था. वहीं 1980 में फिल्म आक्रोश से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया. जिसके बाद ओम पुरी ने आरोहण, अर्द्ध सत्य, जाने भी दो यार, चाची 420, हेरा फेरी, मालामाल वीकली और मिर्च मसाला जैसी फिल्मों में अपने अभिनय की छाप छोड़ी. वहीं फिल्म अर्द्ध सत्य और आरोहरण के लिए ओम पुरी को बेस्ट एक्टर के राष्ट्रीय पुरुस्कार से भी सम्मानित किय गया था.
ये भी पढ़ें – Dulhaniya फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म के साथ कमबैक करेंगे करण जौहर, दिया फिल्म से जुड़ा बड़ा अपडेट



