Nora Fatehi Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही ग्लैमरस लुक और अपनी फैशन चॉइस को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर उनकी फोटोज और वीडियोज वायरल होते रहते हैं। इस बीच नोरा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह बेहद बोल्ड अवतार में नजर आ रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं उनका ये वीडियो।

वीडियो Nora Fatehi दिखीं बेहद हॉट
दरअसल, नोरा ने अपने इंस्टा हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में नोरा नियॉन कलर की बैकलेस ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वीडियो में एक्ट्रेस समुद्र किनारे बीच पर टहलते हुए किलर पोज देती दिख रही हैं। वीडियो को शेयर करते हुए नोरा ने कैप्शन में लिखा, ”जब में टहलती हूं तो सीधे बैठ जाती हूं फिर मैं लेट हो जाउं तो परवाह नहीं करती।”
View this post on Instagram
नेटिजंस ने नोरा को किया ट्रोल
नोरा का वीडियो सामने आते ही लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। हालांकि, कुछ लोगों ने नोरा पर अपना प्यार भी बरसाया। एक यूजर ने कमेंट किया, ‘हॉट’ एंड ‘सेक्सी।’ वहीं, एक ने लिखा, ”पहले अच्छी लगती थीं, लेकिन अब बहुत लिमिट क्रॉस कर दी आपने।” एक अन्य ने लिखा, ”तौबा तौबा शर्म करो।”
नोरा फतेही की अपकमिंग फिल्में
नोरा के वर्क फ्रंट की बात करें, तो वह बहुत जल्द साजिद खान की फिल्म ‘100%’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ जॉन अब्राहम, रितेश देशमुख और शहनाज गिल भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।



