Bigg Boss 16: टीवी का सबसे फेवरेट रियलिटी शो बिग बॉस 16 इन दिनों काफी रोचक होता जा रहा है। आए दिन नए नए बदलाव और चुनौतियों से आजकल सुर्खियों में भी बना हुआ है। आपको बता दें शो अब फाइनल के करीब पहुंच चुका है। ऐसे में घर का माहौल काफी बदल सा गया है। शो में अब तक साजिद खान, अब्दु रोजिक और श्रीजिता को बाहर कर दिया गया है। इसी बीच बिग बॉस ने अपने फाइनलिस्ट की लिस्ट बनानी शुरू कर दी है। इसी के साथ ही बिग बॉस ने निमृत कौर आहलूवालिया को फाइनल का टिकट दे डाला।
आपको बता दें बीते फैमिली वीक के बाद बिग बॉस के घर से 3 कंटेस्टेंट्स एक साथ निकाले गए। श्रीजीता को एलिमिनेट किया गया। साजिद खान को फिल्म की वजह से घर को अलविदा कहना पड़ा। वहीं अब्दु रोजिक को काम के सिलसिले में बाहर होना पड़ा। फाइनल को घड़ियां पास आ रही हैं।ऐसे में बिग बॉस 16 ने अपना फाइनल वाला मूड गियर अप कर लिया है। इसी के साथ ही लेटेस्ट एपिसोड में निमृत कौर को एक ऑफर दे डाला।

क्या है बिग बॉस का ऑफर?N
बिग बॉस ने डिक्लेयर किया है की निमृत आहलूवालिया घर की कैप्टन हैं। वो घर का सारा काम बिना किसी रुकावट, लड़ाई या घरवालों की कामचोरी की शिकायतों के बावजूद बड़े ही आराम से चला लेती हैं। तो इसलिए उन्हें बिग बॉस का पहला फाइनलिस्ट बना दिया जायेगा। लेकिन शर्त ये है की निमृत को अपनी कैप्टेंसी भी निभानी पड़ेगी। जाहिर है ये ऑफर देखने में कितना अच्छा लगता है उतना ही चैलेंजेस से भरा पड़ा है। इस ऑफर के साथ ही घर में मौजूद प्रियंका चाहर चौधरी और टीना दत्ता ने निमृत के खिलाफ कांसपीरेसी करना स्टार्ट कर दिया है। इस बायेस्ड डिसीजन के साथ ही दर्शकों ने भी अपनी नाराजगी जताई है।



