Nawazuddin Siddhiqui: करोना काल के बाद से बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली ज्यादा फिल्मों को दर्शकों को अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है. जिसके चलते फिल्मों को ऐवरेज कमाई के साथ संतोष करना पड़ रहा है. लॉकडाउन रिमूव होने के बाद चंद फिल्में ही ब्लॉक बस्टर पर हिट साबित हुई हैं. ऐसे में कई फिल्मों के फ्लॉप होने के पीछे आखिर क्या वजह है. इसका खुलासा बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddhiqui) ने किया है.
दरअसल पिछले साल शाहरुख खान की फिल्म पठान ने पर्दे पर जमकर कमाई की थी. जहां फिल्म पठान बॉक्स ऑफिस पर सुपर डुपर हिट साबित हुई थी. वहीं पठान के बाद कोई भी बड़े बजट की फिल्म पर्दे पर छाप नहीं छोड़ पाई है. इसी कड़ी में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने भी बड़े बजट की फिल्मों को कटघरे में खड़ा कर दिया है. इस बारे में बात करते हुए नवाज कहते हैं कि, इंडस्ट्री का सबसे ज्यादा नुकसान बड़ी फिल्में ही कर रही हैं. कुछ चुनिंदा फिल्में ही पर्दे पर चलती हैं. लेकिन अगर आप 2-3 फिल्मों को छोड़ दें. तो 97 फीसदी फिल्में फ्लॉप हो जाती हैं और इनमें से ज्यादातर फिल्में बड़े बजट की ही होती हैं. जिसकी वजह से इंडस्ट्री घाटे में जा रही है. यही फिल्में इंडस्ट्री को बर्बाद कर रही हैं.

फिल्मों के फ्लॉप होने का कारण बताते हुए नवाज कहते हैं कि, इन फिल्मों में कोई कहानी नहीं होती है. इसमें सिर्फ पांच गाने होंगे. जिन्हें कोरियोग्राफर डिजाइन करेगा. वहीं फिल्म में अगर एक्शन है तो उसे एक्शन डिजाइनर देखेगा. फिर इन सब में डॉयरेक्टर का क्या रोल है.
नवाज कहते हैं कि, फिल्म इंडस्ट्री आज भी फिल्मों में काफी पैसा लगाकर बड़े-बड़े एक्टर्स को कास्ट करती है. लेकिन सिर्फ एक्टर्स को देखने में पब्लिक बिल्कुल दिलचस्पी नहीं रखती है. कुछ कहानी भी दिखानी पड़ती है. आज की फिल्मों में 10-15 बड़े कलाकारों को फिल्म में ले लिया जाएगा और फिल्म का बजट 60 से 100 करोड़ तक हो जाएगा. इसके बावजूद फिल्म कोई कमाल नहीं कर पाती है और पर्दे पर फ्लॉप हो जाती है. हालांकि अगर आप 1 अच्छे एक्टर के साथ 50 करोड़ के बजट में दर्शकों को बेहतर कहानी दिखाएंगे. तो फिल्म जरूर हिट होगी. जो पब्लिक का एक्टर है उसे पब्लिक तक पहुंचने ही नहीं दिया जाता है.
ये भी पढ़ें – Bajrangi Bhaijaan: एस एस राजामौली ने पिता से की थी बजरंगी भाईजान का क्लाइमेक्स बदलने की मांग, सलमान ने खुद किया खुलासा
गौरतलब है कि, नवाजुद्दीन सिद्दीकी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म जोगी रा सारा रा रा के प्रमोशन्स में व्यस्त हैं. कुशाण नंदी के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में नेहा शर्मा, सजंय मिश्रा, महाक्षय चक्रवर्ती और नवाजुद्दीन सिद्दीकी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं. वहीं फिल्म 12 अप्रैल को पर्दे पर रिलीज होगी.





