Naagin 6: एकता कपूर के सीरियल नागिन का छठा सीज़न कलर्स चैनल पर आ गया है। इस शो में आप देखेंगे तेजस्वी प्रकाश, महक चहल, उर्वशी ढोलकिया, सिंबा नागपाल और सुधा चंद्रन जैसे बड़े कलाकार। वैसे तो नागिन 6 की स्टोरी और वीएफएक्स को लेकर लोगों ने खूब मजाक बनाया है लेकिन एकता कपूर ने अपने इस सीजन के लिए पैसे की बाढ़ लगा दी है। आइए जानते हैं इस सीजन के लिए तेजस्वी प्रकाश से लेकर सिंबा नागपाल को कितनी फीस मिल रही है? Also Read: Urfi Javed ने रिवीलिंग ड्रेस में शेयर किया वीडियो, नेटिजंस ने कहा- ‘कपड़े पहने भी हैं या…’

तेजस्वी प्रकाश
मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक तेजस्वी प्रकाश जो की शो की मेन इच्छाधारी नागिन के रोल में हैं, उन्हेें एक एपिसोड के लिए 2 लाख रूपये मिलते हैं। आपको बता दें तेजस्वी को नागिन का ऑफर एकता कपूर ने बिग बॉस 15 में दिया था। बिग बॉस 15 की विनर बनने के बाद नागिन 6 की शूटिंग में बिजी हो गईं। Also Read: Sidharth Kiara शादी के बाद पहली बार हुए स्पॉट, कपल की केमिस्ट्री पर फैंस हुए फिदा
महक चहल
नागिन 6 में तेजस्वी के बाद अहम किरदार में महक चहल हैं। इन्हें एक एपिसोड का 1 लाख रूपये मिलता है। दर्शक महक चहल के अंदाज को काफी पसंद भी कर रहे हैं। आपको बताते चलें की शो में महक तेजस्वी की बहन का किरदार निभाते हुए नजर आएंगी।
सुधा चंद्रन और सिंबा नागपाल
नागिन6 के एपिसोड में आप देखेंगे सिंबा नागपाल तेजस्वी के साथ रोमांस करते हुए नजर आएंगे। सिंबा नागपाल का रोल एक आर्मी ऑफिसर का है। फीस की बात करें तो इन्हें प्रति एपिसोड 1 लाख रुपए मिलते हैं।
सुधा चंद्रन 3 लाख रूपये प्रति एपिसोड लेती हैं। आपको बता दें सुधा नागिन के पहले सीजन से लेकर अब तक जुड़ी हुई हैं।
उर्वशी ढोलकिया
पहली बार नागिन सीरियल में उर्वशी ने एंट्री मारी है। वैसे तो उर्वशी एकता कपूर के साथ कई सीरियल के प्रोजेक्ट में पहले भी काम कर चुकी हैं। उर्वशी को प्रति एपिसोड 50 हजार रुपए मिलते हैं।
अदा खान
मीडिया के सूत्रों से पता चला है कि इस सीजन में अदा खान की भी एंट्री होगी। अदा भी पहले सीजन से नागिन का हिस्सा बनी हुई हैं। उन्हें छठे सीजन के लिए 70 हजार रुपए प्रति एपिसोड मिलते हैं। Also Read: Rakhi Sawant के भाई ने आदिल पर लगाए संगीन आरोप, कहा- ‘वो उसे जानवरों की तरह पीटता था’



