Miss Universe 2022: अमेरिका की आर बोनी गेब्रियल के सिर ‘मिस यूनिवर्स 2022’ का ताज सज चुका है। 5 जनवरी 2023 को अमेरिका के लूजियाना में आयोजित ‘मिस यूनिवर्स पेन्जेंट’ में अगली मिस यूनिवर्स को क्राउन पहनाने से पहले हरनाज ने अपनी आखिरी रैंप वॉक की। इस दौरान उनकी आंखें छलक आईं। हरनाज रैंप वॉक के दौरान किसी तरह खुद के आंसुओं को रोकने की कोशिश करती दिखीं।

रैंप वॉक के दौरान इमोशनल हुईं हरनाज
हरनाज संधू ने स्पार्कलिंग ब्लैक गाउन में रैंप पर वॉक की। इस दौरान बैकग्राउंड से आ रही अपनी आवाज और वहां के माहौल को देखकर वह बहुत भावुक नजर आईं। मिस यूनिवर्स ऑर्गनाइजेशन ने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से यह क्लिप सोशल मीडिया पर शेयर की है। वीडियो की बात करें तो इस साल की ब्यूटी पेन्जेंट कॉन्टेंडर्स को वॉक के दौरान उनके लिए चीयर करते और तालियां बजाते देखा जा सकता है। वीडियो में हरनाज कौर संधू को भी फैंस की तरफ फ्लाइंग किस देते देखा जा सकता है। एक कदम लेते हुए वह थोड़ा लड़खड़ाईं लेकिन फिर संभलकर सीधे स्टेज की तरफ बढ़ गईं।
Hold back tears as @HarnaazKaur takes the stage one last time as Miss Universe! #MISSUNIVERSE pic.twitter.com/L0PrH0rzYw
— Miss Universe (@MissUniverse) January 15, 2023
हरनाज ने दो ग्रेट शख्सियत को दिया ट्रिब्यूट
‘पूर्व मिस यूनिवर्स’ हरनाज संधू की ड्रेस पर दो बेहद खास लोगों की तस्वीर छपी हुई थी। हम दावे के साथ कह सकते हैं कि इन फोटोज को देख आप भी अपनी नजरें हटा नहीं पाएंगे। हरनाज ने उन दो ग्रेट शख्सियत को ट्रिब्यूट दिया, जो उनसे पहले भारत का नाम दुनियाभर में रोशन कर चुकी हैं। जी हां, हरनाज की ड्रेस के बैक साइड पर ‘मिस यूनिवर्स 1994’ सुष्मिता सेन और ‘मिस यूनिवर्स 2000’ लारा दत्ता की फोटो छपी हुई थी। अब इसे फैन मोमेंट कहें, ट्रिब्यूट कहे या कुछ और लेकिन हरनाज की ड्रेस ने सभी का दिल जीत लिया।



