बिग बॉस 17 कंटेस्टेंट मुनव्वर फारुकी संग आयशा खान ने फिनाले में परफॉर्म करने से साफ इंकार कर दिया था। इसके बाद एक्ट्रेस मनारा चोपड़ा ने मुनव्वर फारुकी संग हाथ मिलाया और धांसू परफॉर्मेंस दी है। देखें वीडियो।
Bigg Boss 17 finale: बिग बॉस 17 का ग्रैंड फिनाले आज शुरू होने वाला है। इस ग्रैंड फिनाले को कलर्स टीवी पर शाम 6 बजे से रात के 12 बजे तक प्रसारित किया जाएगा। जिसमें टॉप 5 में से किसी एक कंटेस्टेंट के हाथ बिग बॉस 17 के विनर की ट्रॉफी लगने वाली है। इससे पहले मेकर्स ने इस रंगीन शाम की शुरुआत से पहले कुछ प्रोमो वीडियोज मेकर्स ने जारी करने शुरू कर दिए हैं। जिसमें सबसे आखिर में बिग बॉस 17 के टॉप 5 में से सबसे मजबूत कंटेस्टेंट मुनव्वर फारुकी का प्रोमो वीडियो सामने आया है। जिसमें उनके साथ अदाकारा मनारा चोपड़ा धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस देती हुई दिखेंगी। यहां देखें सामने आया प्रोमो वीडियो।
After Ayesha Khan refused to perform, at the last minute, the makers planned a Munawar & Mannara performance.
— #BiggBoss_Tak👁 (@BiggBoss_Tak) January 28, 2024
Here's PROMOpic.twitter.com/ORfPOYJtY6
आयशा खान ने मुनव्वर फारुकी संग परफॉर्मेंस के लिए किया था इंकार
जिन्हें जानकारी नहीं हैं उन्हें बता दें कि मुनव्वर फारुकी की इस डांस परफॉर्मेंस से पहले काफी मुश्किलें सामने आई थीं। एंटरटेनमेंट न्यूज की लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो मुनव्वर फारुकी के साथ डांस परफॉर्मेंस के लिए मेकर्स ने आयशा खान को अप्रोच किया था। इन दोनों के साथ मेकर्स फिनाले के लिए एक डांस परफॉर्मेंस प्लान कर रहे थे। जिसे आयशा खान ने ठुकरा दिया। आयशा खान ने मुनव्वर फारुकी संग ऑन स्क्रीन डांस करने से मना कर दिया। जिसके बाद मेकर्स मुनव्वर फारुकी की डांस परफॉर्मेंस के लिए प्लानिंग बनाते रह गए।

मनारा चोपड़ा ने संभाली बिगड़ी हुई बात
आयशा खान की न के बाद मेकर्स ने कथित तौर पर मनारा चोपड़ा से बात की। अदाकारा मनारा चोपड़ा तुरंत इस परफॉर्मेंस के लिए तैयार हो गईं। जिसके बाद इन दोनों ने ऑन स्टेज एक बेहद शानदार परफॉर्मेंस दी है। जिसकी झलक सामने आए इस प्रोमो वीडियो से पता लगती है। बिग बॉस 17 का ग्रैंड फिनाले अब कुछ ही वक्त में शुरू होना है। जहां इन दोनों की ये परफॉर्मेंस आप देख सकेंगे। तो क्या आप आने वाले इस ग्रैंड फिनाले को लेकर एक्साइटेड हैं। अपनी राय हमें कमेंट कर बताएं।





