Malaika Arora-Arjun Kapoor Valentine Day: आज यानी 14 फरवरी 2023 को हर कोई वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट कर रहा है। इस खास मौके पर बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर भी इस दिन को बेहद खास तरीके से एंजॉय कर रहे हैं, जिसकी तस्वीरें कपल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की हैं।

मलाइका-अर्जुन ने वैलेंटाइन डे पर शेयर की तस्वीर
दरअसल, मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की लव स्टोरी बॉलीवुड की सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली लव स्टोरी में से एक है। दोनों अक्सर एक-दूसरे संग स्पॉट किए जाते हैं। कपल एक-दूसरे पर प्यार बरसाने का कोई मौका नहीं छोड़ता है। मलाइका ने जहां अपनी इंस्टा स्टोरी पर तस्वीर शेयर कर लिखा ‘माई फॉरएवर वैलेंटाइन’, तो वहीं अर्जुन कपूर ने अपनी और मलाइका की अनदेखी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ दिल वाला इमोजी शेयर किया है।
फैंस ने जमकर की तारीफ
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की वैलेंटाइन डे पर शेयर की गई ये तस्वीर फैंस को काफी पसंद आ रही है। अर्जुन कपूर की पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, सो ब्यूटीफुल। इसके अलावा कई यूजर्स ने कमेंट बॉक्स में दिल वाला इमोजी पोस्ट किया है। अर्जुन कपूर की इस पोस्ट को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।



