Viral Photo : पूर्व आईपीएल अध्यक्ष ललित मोदी कोविड–19 और न्यूमोनिया की चपेट में आ गए हैं। ललित मोदी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपनी तबियत के बारे में बताया। उनके पोस्ट पर तस्वीरों को देखकर हर कोई उनकी अच्छी सेहत की कामना कर रहा है। इसी बीच सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन ने भी कॉमेंट कर के उनके अच्छे स्वास्थ्य की दुआ मांगी है।

राजीव सेन ने मांगी दुआ
आपको बता दें की पिछले साल ललित मोदी ने सुष्मिता सेन के साथ अपनी तस्वीरें पोस्ट कर अपने खास रिलेशनशिप को दिखाया था। इसके बाद दोनो के अफेयर के भी खूब चर्चे हुए थे। फोटोज वायरल होते ही सुष्मिता सेन को भी काफी ट्रोल किया गया था। उस बात की ठंडक अभी कम ही हुई थी की एक बार फिर लोगों ने ललित और सुष्मिता के रिश्ते की हवा पर आंच सेकना शुरू कर दिया है। इसकी वजह है ललित सेन का पोस्ट और उसपर राजीव सेन का कमेंट।

दरअसल ललित मोदी ने हॉस्पिटल से ऑक्सीजन सपोर्ट की कुछ पिक्चर्स सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इस पोस्ट में उन्होंने बताया अपनी बिगड़ती हुई हालत के बारे में। उनके ऐसे पोस्ट को देखते हुए सब उनके ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। ऐसे में राजीव सेन ने भी कॉमेंट कर के उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की है।
क्या हुआ है आखिर ललित मोदी को?
रिपोर्ट्स की माने तो जब ललित मोदी मैक्सिको में थे तब उन्हे इन्फेक्शन हुआ था। उस वक्त इस बात को सीरियसली नहीं लिया लेकिन बाद में ललित की तबीयत बिगड़ती ही चली गई। ललित मोदी ने बताया की बेटे और दो डॉक्टर्स की हेल्प लेकर उन्हें फ्लाइट से लंदन ले आया गया। आगे उन्होंने बताया की अभी मुझे 24घंटे ऑक्सिजन सपोर्ट पर ही रहना है। ललित ने अपने चाहने वालों का धन्यवाद किया। गौरतलब है की फोटो को देखकर उनकी क्रिटिकल कंडीशन का अंदाजा लगाया जा सकता है।

राजीव सेन के कॉमेंट के बाद से लोगों में अब कौतुहल मच गया है की सुष्मिता सेन का कमेंट कब आएगा। लेकिन अभी तक सुष्मिता सेन का कोई जवाब नहीं आया है। आशा है ललित मोदी जल्दी ही अपनी सेहत में सुधार ला पाएंगे और स्वस्थ हो जायेंगे।



