New Year 2024: नए साल का काउंट डाउन शुरु हो चुका है. New Year 2024 के आगाज में कुछ ही घंटे बाकी हैं. ऐसे में नए साल की शाम को खास बनाने के लिए कई सेलेब्स ने विदेशों का रुख कर लिया है. वहीं दुबई ज्यादातर सितारों की फेवरेट डेस्टिनेशन बन चुकी है. ऐसे में नए साल का जश्न मनाने के लिए कई सेलेब्स दुबई पहुंच गए हैं. जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

दुबई में न्यू ईयर सेलिब्रेशन
नए साल का जश्न मनाने के लिए ना सिर्फ बॉलीवुड सितारे बल्कि क्रिकेट से जुड़ी हस्तियों ने भी दुबई का रुख कर लिया है. भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी धोनी के साथ दुबई पहुंचे हैं. तो वहीं क्रिकेटर ऋषभ पंत भी दुबई में नजर आ रहे हैं. इसके अलावा बी-टाउन सेलेब्स में कृति सेनन, नुपुर सेनन और अभिनेता वरुण धवन भी दुबई में पोज देते दिखाई दे रहे हैं.

नुपुर सेनन ने शेयर की तस्वीर
बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन की बहन नुपुर सेनन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. जिसमें नुपुर कृति सेनन के अलावा महेंद्र सिंह धोनी, साक्षी धोनी, ऋषभ पंत और वरुण धवन के साथ नजर आ रही हैं. इसके कैप्शन में नुपुर ने लिखा कि, “आस-पास की बेहतरीन ऊर्जा के साथ 2023 को अलविदा कह रही हूं. 2024 हम सभी आपका स्वागत करने के लिए तैयार हैं.”

अब्दु रोजिक के साथ वरुण धवन
अभिनेता वरुण धवन ने भी नए साल से पहले की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की हैं. जिसमें वरुण बिग बॉस 16 फेम अब्दु रोजिक के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं. वहीं स्टोरी के साथ वरुण ने लिखा कि, “नया साल मुबारक हो भाई. तुमसे मिलकर बहुत अच्छा लगा दोस्त.”





