Kriti Sanon: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) को बॉलीवुड की खूबसूरत हसीनाओं में गिना जाता है. वहीं आलिया भट्ट का नाम भी बी-टाउन की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार है. कृति और आलिया ने अपने करियर की शुरुआत एक साथ की थी. ऐसे में जहां बैक टू बैक कई सुपरहिट फिल्में देकर आलिया रातों रात स्टार बन गईं. तो वहीं कृति की कुछ फिल्में ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा पाई हैं. ऐसे में कृति सेनन को आलिया से जलन होती है. इसके जवाब में कृति ने एक मजेदार रिएक्शन दिया है.

कृति ने दिया जवाब
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब कृति सेनन से पूछा गया कि, क्या उन्हें आलिया भट्ट की सक्सेस से जलन महसूस होती है? तो इसके जवाब में कृति ने कहा कि, “ईमानदारी से कहूं तो हम दोनों को ही एक साथ नेशनल अवॉर्ड मिला है और ये हर सवाल का जवाब है.”
टैलेंट है जरुरी
कृति का कहना है कि, “अगर आपको अच्छा मौका मिला है और अगर आपमें टैलेंट है. तो इससे फर्क नहीं पड़ता कि आप कहां से आते हैं. आपको कामयाबी जरुर मिलेगी. इसलिए अच्छा मौका मिला बहुत जरुरी है. वहीं मिमी और गंगूबाई काठियावाड़ी जैसी फिल्में करने का मौका हर दिन नहीं मिलता है.”

अच्छे काम से मिलती है प्रेरणा
इससे पहले कृति सेनन ने छोटे पर्दे के मशहूर शो कॉफी विद करण में भी शिरकत की थी. जहां करण जौहर ने कृति से पूछा कि, उनके साथ की अभिनेत्रियां अपने करियर में बेहतर कर रही हैं. ऐसे में उन्हें देखकर कैसा फील होता है. तो इसके जवाब में कृति ने कहा था कि, “अच्छा काम देखकर उन्हें भी अच्छा काम करने की प्रेरणा मिलती है. वो इससे बहुत ज्यादा प्रेरित होती हैं.”

कृति के लिए फ्लॉप रहा 2023
ये साल कृति सेनन के लिए काफी बुरा साबित हुआ है. कृति की तीन फिल्में शहजादा, आदिपुरुष और गणपथ बड़े पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई हैं. हालांकि इस साल कृति को उनकी फिल्म मिमी के लिए राष्ट्रीय पुरुस्कार से नवाजा गया है. वहीं अभिनेत्री आलिया भट्ट को भी फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए नेश्नल अवॉर्ड मिला है. इसके अलावा आलिया की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी भी सुपर डुपर हिट साबित हुई है.





