Kiara Advani: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी अपने जीवन के प्यार व एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी हैं, जिसकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। जहां एक तरफ कियारा अपनी शादी के फंक्शन्स को एंजॉय कर रही हैं, तो वहीं दूसरी तरफ यूजर्स कियारा की प्रेग्नेंसी के कयास लगा रहे हैं।

क्या प्रेग्नेंट हैं Kiara Advani?
दरअसल, शादी के बाद कियारा और सिद्धार्थ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। इस वीडियो में कियारा और सिद्धार्थ दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए थे। इस दौरान कियारा ने शॉल ओढ़ा हुआ था और बार-बार उनका हाथ उनके पेट पर जा रहा था। कियारा को इस तरह से करते देख लोग अब ये अनुमान लगा रहे हैं कि वह अपना पेट छुपाने की कोशिश कर रही थीं। यूजर्स ये कयास लगा रहे हैं कि कियारा प्रेग्नेंट हैं और वह शॉल से अपना पेट छुपाने की कोशिश कर रही हैं।
इंटरनेट यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट्स
एक इंटरनेट यूजर ने लिखा है, “आखिरी में वे जिस तरह से अपना पेट छुपा रही हैं, उससे मुझे कुछ शक हो रहा है।” एक अन्य यूजर ने लिखा है, “वह प्रेग्नेंट है, लिख के ले लो।” एक यूजर ने पूछा है, “मेरा सवाल बस इतना है कि जब वह जैसलमेर गई है, तब से पूरे टाइम स्कार्फ क्यों ओढ़े हुए है।” एक यूजर ने लिखा है, “मुझे पूरा यकीन है कि 1-3 महीने में प्रेग्नेंसी न्यूज आने वाली है। जहां भी जाती है, हमेशा बंप को कवर करती है। लोगों को पागल समझते हैं।”



