Katrina Kaif Post For Pathaan: बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान की फिल्म पठान आज यानी 25 जनवरी को सिनेमाघरों में बड़े ही धमकेदार अंदाज में रिलीज हो गई है। लंबे समय के इंतजार के बाद शाहरुख और पठान के फैंस ने चैन की सांस ली है। सोशल मीडिया पर भी काफी ट्रेंड कर रहा था। फिल्म को लेकर अलग अलग अपडेट्स भी देखने को मिल रहे थे। ऐसे में शाहरुख खान की दोस्त कैटरीना कैफ़ ने भी अपनी दिल की बात रखी है। उनके इस मजेदार अंदाज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। कैटरीना कैफ़ का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है।

कैटरीना कैफ़ ने इंस्टा पर शेयर की स्टोरी
गौरतलब है की फिल्म पठान के रिलीज़ के साथ ही फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई है। वहीं सेलिब्रिटीज भी अपने अंदाज में फिल्म के लिए अपने उत्साह को दिखा रहे हैं। दरअसल कैटरीना कैफ ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक इंस्टा स्टोरी शेयर की है। आपको बता दें कैटरीना ने इस स्टोरी में अपनी अपकमिंग मूवी टाईगर 3 का एक पोस्टर शेयर किया है।

इस पोस्टर में कैटरीना गन पकड़े हुए एक्शन मोड में खड़ी हैं। कैटरीना कैफ ने पोस्टर पर लिखा है की,“ मेरा फ्रेंड पठान एक डेंजरस मिशन पर निकला है। ये बहुत जरूरी है की देश सुरक्षा के हित में किसी को कुछ ना कहा जाए। अब आप सभी इस क्लासीफाइड मिशन का हिस्सा हैं।” अपने इस पोस्ट के अंत में कैटरीना ने जोया लिखा है। दरअसल जोया टाइगर 3 मूवी में कैटरीना का कैरेक्टर है। अपने इस पोस्ट में कैटरीना ने दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम और शाहरुख़ ख़ान को टैग किया है।
दीपिका पादुकोण ने पोस्ट को रिशेयर किया है
कैटरीना कैफ के इस मजेदार पोस्ट पर फैंस ने भी लाइक किया है। सेलेब्स भी अपना रिएक्शन दे रहे हैं। हालांकि पठान मूवी की लीड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने रिएक्ट कर इस इंस्टा स्टोरी को रिशेयर किया है। खैर मजेदार बात ये है की इन दोनो ही फिल्म में एक गहरा कनेक्शन है।। शाहरुख खान की फिल्म पठान में जहां सलमान खान कैमियो करते हुए नजर आएंगे वहीं टाइगर 3 में शाहरुख भी नजर आने वाले हैं। बहरहाल कैटरीना ने अपने इस पोस्ट से, फैंस को अपना मैसेज दे गईं की टाइगर 3 भी जल्द ही आने वाली है। और फैंस को कुछ भी पठान मूवी के इनफॉर्मेशन लीक ना करने की नसीहत भी दे दी।



