Kartik Aaryan: बॉलीवुड के हैंडसम हंक कार्तिक आर्यन की फैन फॉलोइंग लड़कियों में काफी ज्यादा है. वहीं बी-टाउन में भी कई हसिनाएं कार्तिक के गुड लुक्स की दीवानी हैं. वैसे तो कार्तिक का नाम सारा अली खान से लेकर कृति सेनन जैसी कई एक्ट्रेसेस से जुड़ चुका है. मगर इस वेडिंग सीजन में Kartik Aaryan ने शादी का सवाल पूछकर सभी को हैरान कर दिया है.
दरअसल बीती रात कार्तिक आर्यन ने आधी रात को एक तस्वीर पोस्ट की. जिसे देखकर सभी की नजरें कार्तिक पर टिकी रह गईं. मगर अगले ही पल फोटो का कैप्शन पढ़कर फैंस की नींद उड़ गई. इस फोटो में कार्तिक ऑल ब्लैक लुक में नजर आ रहे हैं. कार्तिक ने ब्लैक सूट और ब्लैक शूज के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया है. जिसके कैप्शन में कार्तिक ने लिखा- शादी रेडी.

कार्तिक का कैप्शन पढ़ने के बाद कई लोगों ने उनकी शादी के कयास लगाने शुरू कर दिए. मगर तस्वीर से साफ है कि, कार्तिक खुद की नहीं बल्कि किसी और की शादी में शिरकत करने के ले तैयार हुए हैं. हालांकि कार्तिक की इस पोस्ट पर फैंस भी मजेदार रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं. ऐसे में एक फैन ने लिखा, किसी शादी? दूसरे यूजर ने लिखा कि, आप बहुत हॉट हैं. एक अन्य यूजर ने कमेंट किया कि, सर आपको शादी की जरूरत नहीं है. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि, हो जाओ तैयार लेकिन अपनी शादी के लिए मत होना.
कार्तिक आर्यन के वर्कफ्रंट का बात करें तो, वो जल्दी ही कबीर खान की फिल्म चंदू चैंपियन में नजर आएंगे. कार्तिक आर्यन स्टारर ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 14 जून को रिलीज होगी. वहीं कार्तिक जल्दी ही अनीस बज़मी के साथ भूल भुलैया 3 की भी शूटिंग शुरू करने वाले हैं.





