Kareena Kapoor Share Unseen Picture: करीना कपूर खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपनी और अपनी फैमिली की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में, उन्होंने अपनी फैमिली की एक अनदेखी तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह अपने मां-पापा बहन करिश्मा कपूर के साथ नजर आ रही हैं।

करीना कपूर ने शेयर की अनदेखी तस्वीर
दरअसल, करीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की है। यह तस्वीर उनके बचपन की है। तस्वीर में पूरा परिवार किसी शादी में नजर आ रहा है। करीना के साथ उनकी मां बबीता, पिता रणधीर कपूर और बहन करिश्मा कपूर दिखाई दे रही हैं। करिश्मा जहां ड्रिंक पी रही हैं, वहीं करीना को उनकी मां खाना खिला रही हैं। ब्लैक एंड व्हाइट इस तस्वीर में पूरा परिवार बेहद प्यारा लग रहा है।

करीना कपूर का वर्क फ्रंट
करीना कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें, तो उन्हें आखिरी बार फिल्म ‘लाल सिंग चड्ढा’ में देखा गया था। यह फिल्म हॉलीवुड फिल्म ‘फॉरेस्ट गंप’ की हिंदी रीमेक है। इस फिल्म में करीना के साथ आमिर खान भी नजर आए थे। वहीं, करीना ने अपनी दो अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की शूटिंग भी खत्म कर ली है। इसके अलावा, उन्होंने यूके में हंसल मेहता की अगली अनटाइटल्ड फिल्म की शूटिंग की है, जिसमें वह विजय वर्मा और जयदीप अहलावत के साथ नजर आएंगी।



