इन दिनों गोवा में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल चल रहा है। जहां देश-विदेश के कई एक्टर और एक्ट्रेस शामिल हैं। इस फिल्म फेस्टिवल में बाॅलीवुड के जाने माने प्रोड्यूसर और डायरेक्टर करण जौहर भी शामिल हुए। जहां उन्होंने अपनी आगामी फिल्म ए वतन मेरे वतन का ट्रेलर लांच किया। इस दौरान उन्होंने फिल्म की हीरोइन सारा अली खान से जुड़ा एक रोचक किस्सा शेयर किया ।

मेरे अंदर एक पंजाबी आंटी है
इवेंट में करण ने कहा, ‘मेरे अंदर एक पंजाबी आंटी है जो हर किसी को शादी करते हुए देखना चाहती है। मेरे अंदर एक मैचमेकर सीमा तपारिया है।मेरे शो में जितने भी सेलेब्स आए हैं, उन्होंने मेनिफेस्ट किया है और वो कपल बने हैं। मैं चाहता हूं कि अगला नंबर सारा अली खान का हो। मैं उसके लिए कुछ करना चाहता हूं।’

सारा का दर्द किया बयां
वहीं सारा के बारे में बात करते हुए करण ने कहा, ‘मैंने सारा को बचपन से देखा है। बतौर एक्ट्रेस उनकी जर्नी काफी कमाल की रही है और इस फिल्म में दर्शकों को सारा का एक अलग ही अवतार देखने को मिलेगा।’
करण ने आगे कहा, ‘फिल्म में सारा का किरदार काफी इमोशनल है। यह एक ऐसी लड़की है जो रेडियो अनाउंसर का काम करती है पर उसके अंदर काफी गम है।ऐसे में वो नमस्ते दर्शकों बोलकर जो खुशी जाहिर वो दरअसल में अपने अंदर छुपे गम को निकालते का उसका अपना तारीका है। इस फिल्म के जरिए सारा को भी अपना गम निकालने का मौका मिला है।’





