Kangana Ranaut: कंगना रणौत ने बीते दिन खालिस्तानियों की निंदा करते हुए एक पोस्ट शेयर किया, जिस पर काफी हंगामा मच चुका है। इसे लेकर एक नेटिजन ने अभिनेत्री की निंदा की, जिसे देखने के बाद एक्ट्रेस कंगना राणावत का तापमान हुआ भरी और वो वापस से भड़क उठी इसपर।

कंगना रणौत अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर तो चर्चाओं में हैं ही, साथ ही वह अपनी बयानबाजी के कारण भी हेडलाइंस का हिस्सा बन रही हैं। कंगना ने बीते दिन भारत और कनाडा के बीच चल रहे तनाव को लेकर बड़ा बयान दिया। अभिनेत्री ने खालिस्तानी संगठनों की आलोचना की। साथ ही सिख समुदाय से ‘अखंड भारत’ के समर्थन में आगे आने का आग्रह करती नजर आईं।
हालांकि, एक्ट्रेस का यह ट्वीट देखकर सोशल मीडिया दो गुटों में बंट गया। एक यूजर ने कंगना की जमकर आलोचना की। इसी पर अब एक्ट्रेस ने वापस से प्रतिक्रिया देते हुए ट्रोल्स को खुली चुनौती दे दी है।
Ma’am, just like your vile nonsense doesn’t tarnish all Hindus and Indians, a couple of Khalistanis don’t define Punjab, India or the Sikh community. A state that has body bags coming home with probably the highest frequency, including 3 in the last month – doesn’t need a sermon… https://t.co/flpJ05zXTW
— Sherbir Panag 🇮🇳 (@Sherbir) September 22, 2023
कंगना रणौत का पोस्ट देख भड़का यूजर
कंगना रणौत के खालिस्तानी पोस्ट को देखने के बाद एक यूजर ने उन पर निशाना साधा। साथ ही उनकी राय को नीच और बकवास भी करार दिया। गौरतलब हो कि भारत और कनाडा के बीच तनाव कम होने के बजाए बढ़ गया है, जिसके चलते सरकार ने तत्काल प्रभाव से वीजा सेवाएं भी निलंबित कर दी हैं। इन सबके बीच, पंजाबी गायक शुभ ने भारत का एक कॉन्ट्रोवर्शियल नक्शा साझा किया, जिसके कारण कई भारतीय प्रशंसकों और मशहूर हस्तियों ने उनकी निंदा की। उनके इस कदम के कारण उनका मुंबई दौरा भी रद्द कर दिया गया है। बहिष्कार के बीच गायक एपी ढिल्लों और सिद्धू मूसेवाला का पेज उनके बचाव में आया।
इसी को लेकर कंगना रणौत ने बीते दिन पंजाब द्वारा उनकी फिल्मों और सिख समुदाय के बहिष्कार पर एक ट्वीट साझा किया और बताया कि कैसे खालिस्तानी आतंकवाद उन्हें खराब दिखाता है। एक ट्विटर यूजर ने उनकी राय व्यक्त की और लिखा, ‘मैम, जैसे आपकी घटिया बकवास सभी हिंदुओं और भारतीयों को कलंकित नहीं करती है, वैसे ही कुछ खालिस्तानी पंजाब, भारत या सिख समुदाय को परिभाषित नहीं करते हैं। जिस राज्य में बॉडी बैग शायद सबसे अधिक बार घर आते हैं, जिसमें पिछले महीने के तीन भी शामिल हैं – उसे राष्ट्रवाद पर उपदेश की आवश्यकता नहीं है। आपका ट्वीट बेसलेस असंप्शन और पर्सनल ग्रांड स्टैंडिंग की भावना व्यक्त कर रही हैं।
You sure ? Don’t you think 1984 anti Sikh riots were the results of Khalistani movement in Punjab, and because of handful of Khalistanis millions of innocent Sikh people suffered!
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) September 22, 2023
For that matter whenever terrorists trigger any riots in any corner of the world it’s the innocent… https://t.co/iAQ4f6N7I2
यूजर का रिकेशन देख कंगना रणौत भी चुप नहीं रह पाईं। अभिनेत्री ने वापस से कटाक्ष करते हुए लिखा, ‘आपको यकीन है? क्या आपको नहीं लगता कि 1984 के सिख विरोधी दंगे पंजाब में खालिस्तानी आंदोलन का परिणाम थे, और मुट्ठी भर खालिस्तानियों के कारण लाखों निर्दोष सिख लोगों को नुकसान उठाना पड़ा! उस मामले में जब भी आतंकवादी दुनिया के किसी भी कोने में दंगे भड़काते हैं, तो सबसे ज्यादा नुकसान निर्दोष लोगों को होता है।
इसलिए अपनी बकवास अपने तक ही सीमित रखें और लोगों को गुमराह न करें। किसी को भी देश विरोधी गतिविधियों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। जहां तक मेरी घिनौनी गैर-समझदारी का सवाल है तो मैं आपको एक बात बता दूं कि मैं अच्छों के लिए बहुत अच्छी और बुरों के लिए बहुत बुरी हूं।’





