KWK 8: कॉफी विद करण सीजन 8 (KWK 8) के अपकमिंग एपिसोड में अभिनेभी काजोल और रानी मुखर्जी ने बतौर चीफ गेस्ट शिरकत की है. काजोल और रानी बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस होने के साथ-साथ कजिन यानी बहनें भी हैं. वहीं शो का लेटेस्ट एपिसोड रिलीज हो गया है. जिसमें दोनों अभिनेत्रियां फिल्म इंडस्ट्री से लेकर पर्सनल लाइफ तक कई मजेदार बातें शेयर की हैं. वहीं दोनों ने 2000 के दशक की भी बात की है. जब दोनों एक-दूसरे से बिल्कुल बात नहीं करती थीं.

काजोल ने बताया कारण
करण के चैट शो में हंसी मजाक के बीच अचानक काजोल बोल पड़ीं कि, एक समय ऐसा भी था जब हम एक-दूसरे से बात नहीं करते थे. ऐसे में जब करण जौहर ने काजोल से इसका कारण पूछा तो उन्होंने बताया कि, “ऐसा नहीं है कि हमारे बीच में कोई लड़ाई थी. बस हम अपने-अपने काम में व्यस्त थे. इसलिए एक-दूसरे से दूरी बना रखी थी.”

रानी की दीदी हैं काजोल
काजोल की बात को आगे बढ़ाते हुए रानी मुखर्जी ने कहा कि, “क्योंकि मैं उन्हें बचपन से जानती थी. वो मेरे लिए काजोल दीदी थीं और ये थोड़ा अजीब भी था. मुझे नहीं पता कि बड़े होने के साथ-साथ हमारे परिवारों में कब दूरियां आ गईं. हम एक-दूसरे से नहीं मिले. क्योंकि काजोल दीदी शहर में रहती थीं और हमारा घर जुहू में था. हां मैं और तनीशा काफी क्लोज थे और आज भी हैं. लेकिन काजोल दीदी हमेशा घर के लड़कों से क्लोज रही हैं. तो ये थोड़ा अजीब है.”

काजोल और रानी में बढ़ी नजदीकियां
शो के दौरान करण जौहर ने पूछा कि सालों तक ना मिलने और बात ना करने के बाद दोनों में नजदीकियां कब बढ़नी शुरु हुई. जिसके जवाब में रानी ने कहा कि, “जब हमारे पिता गुजर गए थे. परिवार के रुप में जब आप किसी अपने को खोते हैं तो बहुत बुरा लगता है. मैं काजोल के पिता के काफी करीब थी. ऐसे में जब आप जिंदगी के मुश्किल दौर से गुजरते हैं तो परिवार खुद ब खुद पास आ जाता है.”





