बॉलीवुड अभिनेत्री जिया खान (Jiah Khan Suicide case) के सुसाइड केस का फैसला आख़िरकार 10 साल बाद आ ही गया। शुक्रवार को सीबीआई (CBI) की स्पेशल अदालत ने फैसला सुनाया था। इस मामले में कोर्ट ने जिया खान के बॉयफ्रेंड और बॉलीवुड एक्टर सूरज पंचोली (Sooraj Pancholi) को बरी कर दिया है। खुद को निर्दोष करार दिए जाने के बाद सूरज पंचोली अब राहत की सांस ले रहे हैं। इसी बीच वह भगवान का आशीर्वाद लेने के लिए हाल ही में मुंबई के दादर स्थित सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे।

View this post on Instagram
सोशल मीडिया पर सूरज के कई फोटोज और वीडियोस सामने आए हैं, जिसमें वह सिद्धिविनायक मंदिर में गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान सूरज सूरज वाइट शर्ट, ब्लू जींस और ब्लैक कैप में नजर आए। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि सूरज हाथ जोड़े बप्पा के सामने खड़े हुए नजर आ रहे हैं। वहीं मंदिर के पंडित सूरज को पहले तिलक लगाते हैं। इतना ही नहीं बल्कि पंडित जी ने सूरज को भगवान पर चढ़ी शॉल भी उड़ाई। सूरज काफी खुश नजर आ रहे थे। जिया खान केस से बरी होने के बाद सूरज ने मीडिया के सामने तो कोई बयान नहीं दिया। हालांकि, उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि, ‘सच की हमेशा जीत होती है।’

बता दें 3 जून साल 2013 को बॉलीवुड एक्ट्रेस जिया खान ने अपने घर में आत्महत्या कर ली थी। जिया की मां राबिया खान ने अपनी बेटी की मौत का इल्जाम सूरज पर लगाया था। उनका कहना है कि सूरज ने ही उनकी बेटी को सुसाइड के लिए उकसाया था। इसके बाद उन पर मामला दर्ज करवाया था। सूरज पंचोली को 10 जून 2013 को गिरफ्तार किया गया था। दो सप्ताह से ज्यादा समय तक हिरासत में बिताने के बाद उनको जमानत पर रिहा कर दिया गया था।





