Urfi Javed: उर्फी जावेद (Urfi Javed) को उनके अतरंगी कपड़ों के लिए जाना जाता है। वह आए दिन सोशल मीडिया अकाउंट से अतरंगी कपड़ों में अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जिसके लिए उन्हें काफी ट्रोल भी किया जाता है, लेकिन इस बार उन्होंने अपनी एक ऐसी तस्वीर शेयर की है, जिसे देख हर कोई हैरान है और ये सोचने पर मजबूर हो गया है कि आखिर उर्फी के चेहरे पर ये कैसा निशान है? क्या किसी ने उन्हें मारा है?

Urfi Javed ने शेयर की अपनी तस्वीर
दरअसल, उर्फी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में उर्फी ने अपने एक हाथ से अपना आधा चेहरा छिपाया हुआ है और उनकी आंख के नीचे चोट का निशान है। अब इस तस्वीर को देख सभी सोच रहे होंगे कि उर्फी को किसी ने बहुत मारा है, जिस वजह से उनके चेहरे पर ये निशान है। उर्फी का भी यही कहना है। जी हां, उन्होंने अपनी इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ”मेरा चेहरा देखकर ऐसा लग रहा है जैसे किसी ने मुझे बहुत मारा है।” Read this also: फिल्म की शूटिंग पर Sunny Leone हुईं चोटिल, इंजेक्शन के नाम पर निकल गईं चीखें

कई रिएलिटी शो में नजर आ चुकी हैं उर्फी
बता दें कि उर्फी जावेद एक टीवी एक्ट्रेस हैं और उन्होंने कई सीरियल्स में काम किया है, लेकिन उन्हें पॉपुलैरिटी ‘बिग बॉस ओटीटी’ से मिली थी। उर्फी ने शो में अपने कपड़ों से सबको हैरान कर दिया था। वहीं, हाल ही में उर्फी को ‘MTV Splitsvilla 14’ में बतौर कंटेस्टेंट देखा गया था। इस शो को सनी लियोनी और अर्जुन बिजलानी ने होस्ट किया था। Read this also: Bigg Boss की इस कंटेस्टेंट ने ब्लैक ड्रेस में ढाया कहर, आज है टेलीविजन की फेमस नागिन



