Women’s Under-19 T20 World Cup: रविवार का दिन भारत के इतिहास में स्वर्णिम पलों की तरह याद किया जाएगा। पहली बार भारत की बेटियों ने को कमाल कर दिखाया है जिसकी कभी हमने कल्पना भी नहीं की थी। बता दें ICC के द्वारा पहली बार अंडर–19 वर्ल्ड कप का आयोजन किया गया था। साउथ अफ्रीका में खेले गए फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को हराकर ये कीर्तिमान स्थापित किया। इस खुशी और गर्व के मौके पर बॉलीवुड सेलेब्स ने भी बधाई दी है।

बॉलीवुड सितारों ने दी शुभकामनाएं
पहली बार टीम इंडिया ने वूमेंस अंडर–19 वर्ल्ड कप में जीत हासिल कर के इतिहास रच दिया है। विश्व चैंपियन बनी टीम इंडिया को इस खास पल के लिए अजय देवगन और अन्य मशहूर सितारों ने भी शुभकामनाएं दी हैं।
अजय देवगन का ट्विट

बात करें अजय देवगन की तो उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट pe लिखा है,” #U19T20WorldCup चैंपियंस ने क्या ऑल राउंड क्लिनिकल परफार्मेंस दी है। बधाई हो लड़कियों इस ऐतिहासिक जीत के लिए। सच में भारत के लिए ये गर्व का पल है।”
ईशा देओल का ट्वीट

अजय देवगन के बाद ईशा देओल ने भी इस खास मौके पर लड़कियों को बधाई दी। उन्होंने अपने ट्विटर पर लिखा,” बधाई हो लडकियों। बेमिसाल।#U19T20WorldCup

वहीं काजोल, अनुष्का शर्मा, करीना कपूर खान सिद्धार्थ मल्होत्रा और आयुष्मान खुराना जैसे कई और सेलेब्स ने भी अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की है। लोगों ने इस ऐतिहासिक पल को कैमरे में कैद कर के अपनी खुशी जाहिर की है।


फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड से थी टक्कर
आइसीसी द्वारा पहली बार आयोजित वूमेंस अंडर –19 टी20 वर्ल्ड कप साउथ अफ्रीका के पोटचेफ्सट्रूम में खेला गया था। इस धमाकेदार मैच में भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया। इस जीत के साथ ही पहला वर्ल्ड कप महिला क्रिकेट टीम ने अपने नाम किया। हालांकि मैच में टीम इंडिया की शुरूवात थोड़ी खराब रही। लेकिन बॉलर्स ने अपना दमदार प्रदर्शन कर मैच का रुख ही बदल दिया।
महिला क्रिकेट टीम को जीत की ढेर सारी बधाई। कामना है की जीत का सिलसिला यूं ही बरकरार है।



