प्रियंका चोपड़ा जोनस भारत में ही नहीं बल्कि ग्लोबली भी अपने नाम के झंडे गाड़े हैं। चाहे हॉलीवुड फिल्मों में अपनी पहचान बनानी हो या ऑस्कर अवॉर्ड को प्रेजेंट करना हो, हर भूमिका को प्रियंका ने बखूबी निभाया है। इस वजह से प्रियंका के करियर की ओर नजर डालें तो प्राउड फील करने के बहुत से मौके मिल जायेंगे। इसी सिलसिले में प्रियंका ने अपने नाम एक और सक्सेस कर लिया है। जी हां प्रियंका अब ब्रिटिश वॉग मैगजीन कवर पर आने वाली पहली भारतीय एक्ट्रेस बन गई हैं।
आपको बता दें प्रियंका ने कई साल पहले ही हॉलीवुड में अपने पांव जमा लिए है। लेकिन इन कई सालों में न प्रियंका अपने देश को भूली और ना ही यहां को संस्कृति को। आज हर भारतीय उन्हें गर्व भरी नज़रों से देखता है। ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने अबतक 40 से भी अधिक इंटरनेशनल मैगजीन के कवर पर अपनी छाप छोड़ी है। इस सीक्वेंस में अब ब्रिटिश वॉग मैगजीन भी शामिल हो गया है।

ऑस्कर अवॉर्ड प्रेजेंटर
आपको बता दें हाल ही में ऑस्कर अवॉर्ड समारोह प्रियांका चोपड़ा बतौर ऑस्कर अवॉर्ड प्रेजेंटर भी रहीं। ये मौका था लॉस एंजिलिस में अपने साथी एकेडमी मेंबर्स के लिए ऑस्कर नॉमिनी एसएस राजमौली की आरआरआर की एक स्पेशल स्क्रीनिंग के होस्ट के तौर पर भी खूब तारीफें बटोरी। फिल्म आरआरआर ने बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग नाटू नाटू के लिए अवार्ड भी जीता। देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने इसे बहुत ही गर्व , सम्मान और दिल को खुश कर देने वाली बड़ी सी स्माइल के साथ अपने फैंस के साथ शेयर भी किया।
प्रियांका चोपड़ा की निजी जिंदगी

प्रियंका अपने प्रोफेशनल लाइफ के साथ साथ अपना पर्सनल लाईफ भी अपग्रेड कर रही हैं। अभी पिछले साल ही एक्ट्रेस ने सरोगेसी की हेल्प से एक बेटी की मां बनी है। उनकी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस हाल में 1 साल पूरा किया है। बेटी के जन्मदिन को बहुत ही ग्रैंड तरीके से मनाया गया। इसकी जानकारी निक जोनस ने एक इंटरव्यू के दौरान दी कहा लोग अब मालती की पहली पिक्स का वेट कर रहे हैं।



