Ileana D’cruz Health Update: बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज इन दिनों फिल्मों से दूर हैं, लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में, उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह अस्पताल में नजर आ रही हैं। दरअसल, एक्ट्रेस अचानक बीमार पड़ गई है और उन्हें 3 बोतल पानी चढ़ा है।

एक्ट्रेस ने अस्पताल से शेयर की तस्वीर
दरअसल, इलियाना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह हॉस्पिटल में एडमिट नजर आ रही हैं। फोटो में इलियाना बेहद कमजोर दिख रही हैं और उनके हाथ में ड्रिप लगी हुई दिख रही है। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस अस्पताल के बेड पर लेटी हुई हैं। एक्ट्रेस ने लिखा था, ”डिहाइड्रेशन को ट्रीट करने के लिए 3 बैग पानी चढ़ाया गया।”

इलियाना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर 2 फोटो शेयर की थीं, जिसमें लिखा, ”एक दिन कितना बदलाव ला देता है। कुछ अच्छे डॉक्टर्स और 3 बैग पानी चढ़ाना पड़ा। दूसरे पोस्ट में लिखा, जो भी मेरी तबीयत को लेकर लगातार मैसेज कर रहे हैं, उन सभी को थैंक यूं. मैं इस बात की तारीफ करती हूं कि आप सभी मेरी चिंता करते हैं. मैं फिलहाल ठीक हूं. मुझे समय से ट्रीटमेंट मिल गया।”
आपको बता दें इलियाना कई बार अपनी हेल्थ को लेकर बार कर चुकी हैं। उन्हें बताया था कि उन्हें Body Dysmorphic Disorder था। एक समय ऐसा था जब वो इस बीमारी से इतनी परेशान हो गईं थी कि उन्हें जिंदगी खत्म करने के विचार आने लगे थे। हालांकि अब वो उस दौर से बाहर आ गई हैं। आपको बता दें इलियाना ने फिल्म बर्फी, रुस्तम, मैं तेरा हीरो और बादशाहो जैसी शानदार फिल्मों में काम किया है।



