फिल्म के एक सीन में ऋतिक और दीपिका एयर फोर्स की यूनिफॉर्म पहने एक दूसरे को Kiss करते नजर आए थे. अब इंडियन एयर फोर्स के विंग कमांडर ने इस सीन पर आपत्ति जताते हुए स्टार कास्ट और डायरेक्टर को नोटिस भेजा है.
Fighter Film Controversy: फिल्म ‘फाइटर’ एक बड़े विवाद में फंस गई है. ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टारर इस फिल्म में एयर फोर्स के फाइटर पायलट्स की कहानी को दिखाया गया है. फिल्म के एक सीन में ऋतिक और दीपिका एयर फोर्स की यूनिफॉर्म पहने एक दूसरे को Kiss करते नजर आए थे. अब इंडियन एयर फोर्स के असम में पोस्टेड विंग कमांडर सौम्यदीप दास ने इस सीन पर आपत्ति जताते हुए स्टार कास्ट और डायरेक्टर को नोटिस भेजा है.

विंग कमांडर ने भेजा नोटिस
विंग कमांडर सौम्यदीप दास का कहना है कि किसिंग सीन में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण का एयर फोर्स की यूनिफॉर्म का अपमान है. उनका कहना है कि एयर फोर्स की यूनिफॉर्म सिर्फ कपड़े का टुकड़ा नहीं है, बल्कि ये हमारे देश की रक्षा के लिए त्याग, अनुशासन और अटूट समर्पण की निशानी है. सीन में एक्टर्स को इंडियन एयर फोर्स के सदस्य के रूप में देखा जा सकता है. उनका यूनिफॉर्म में ये हरकत करना गलत है.

लीगल नोटिस में कहा गया है कि इस पवित्र प्रतीक का इस्तेमाल फिल्म में रोमांटिक एंगल दिखाने के लिए करना गलत है. ये हमारे देश की सेवा में अनगिनत जवानों द्वारा किए गए बलिदान की गरिमा का अवमूल्यन करता है. साथ ही ये यूनिफॉर्म में खराब व्यवहार को सामान्य बनाता है, जो हमारी सीमाओं की सुरक्षा करने वालों को सौंपी गई जिम्मेदारी के खिलाफ खतरनाक मिसाल कायम करता है.





