Fighter: ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की मच अवेटेड फिल्म फाइटर (Fighter) 2024 के पहले महीने में भी बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है. फाइटर को बॉलीवुड की सबसे बड़ी एरियल एक्शन फिल्म माना जा रहा है. फिल्म के एक्शन सीन सभी के रोंगटे खड़े कर सकते हैं. वहीं ऋतिक और दीपिका के अलावा फिल्म में अनिल कपूर भी लीड रोल निभा रहे हैं. बेशक इतने लम्बे करियर में अनिल और ऋतिक पहली बार साथ में स्क्रीन शेयर करने वाले हैं. मगर क्या आप जानते हैं कि, इससे पहले भी दोनों ने साथ में एक फिल्म में काम किया है.
ऋतिक रोशन ने किया खुलासा
फाइटर से पहले ऋतिक रोशन और अनिल कपूर साथ में काम कर चुके हैं. जिसका खुलासा खुद अभिनेता ऋतिक रोशन ने किया है. दरअसल अनिल कपूर ने 24 दिसंबर को अपना जन्मदिन मनाया था. जिस दौरान ऋतिक ने सालों पुरानी तस्वीर शेयर करके सभी को हैरान कर दिया था. इस तस्वीर में अनिल कपूर और ऋतिक के पिता राकेश रोशन दिखाई दे रहे हैं. वहीं पीछे ऋतिक रोशन भी मौजूद हैं.

खेल से फाइटर तक
ऋतिक द्वारा शेयर की गई फोटो फिल्म खेल के सेट की है. ये फिल्म 1992 में रिलीज हुई थी. दरअसल अभिनेता बनने से पहले ऋतिक रोशन ने बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था. वहीं अनिल कपूर स्टारर फिल्म खेल का निर्देशन राकेश रोशन कर रहे थे. तो वहीं ऋतिक रोशन बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर फिल्म से जुड़े हुए थे. ये पहला मौका था जब दोनों ने साथ में किसी फिल्म में काम किया था. मगर हैरान करने वाली बात ये है कि, इतने सालों के करियर में ऋतिक और अनिल कपूर कभी किसी फिल्म में साथ नजर नहीं आए.
ऋतिक के कैप्शन ने जीता दिल
अनिल कपूर के जन्मदिन पर सालों पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए ऋतिक रोशन ने कैप्शन में लिखा कि, सेट बदल गए होंगे, स्क्रिप्ट बदल गई होगी और मैं खेल में उनका असिस्टेंट डायरेक्टर होने से लेकर फाइटर में को-स्टार होने तक ग्रैजुएट हो चुका हूं. लेकिन एनर्जी और क्राफ्ट में पकड़ अनिल साहब की हमेशा से बेहतर रही है. जन्मदिन मुबारक हो अनिल सर. आप रॉकी इंसान बने रहें.

फाइटर फिल्म
ऋतिक रोशन, अनिल कपूर और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म फाइटर का टीजर रिलीज हो गया है. जिसमें शानदार एक्शन सीन देखने को मिल रहे हैं. वहीं फिल्म के गाने में दीपिका और ऋतिक के रोमांस ने आग लगा दी है. ऐसे में दर्शक बेहद बेसब्री से फिल्म का इंतजार कर रहे हैं. ये फिल्म गणतंत्र दिवस से पहले 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी.





