Bollywood Weddings: 2023 खत्म होने में चंद दिन ही बाकी हैं. हालांकि गुजरता हुआ ये साल लोगों को यादों का बड़ा सा पिटारा देकर जा रहा है. कुछ लोगों के लिए ये साल बेकार रहा. तो वहीं कई लोगों के लिए 2023 बेहद खास बन गया. वहीं कई बॉलीवुड सेलेब्स को इस साल अपना हमसफर भी मिल गया. जी हां, 2023 में कुछ बॉलीवुड सितारों (Bollywood Weddings) ने हमेशा के लिए अपने पार्टनर का हाथ थाम लिया और अब वो शादी के बाद अपना पहला न्यू ईयर मनाने की तैयारी कर रहे हैं. तो आइए देखते हैं, 2023 में हुई कुछ ग्रैंड वेडिंग्स की झलक.

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा अडवाणी
बॉलीवुड के पावर कपल बन चुके सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा अडवाणी ने इसी साल फरवरी के महीने में सात फेरे लिए. दोनों कलाकारों ने जैसलमेर के सूर्यगढ़ होटल में पूरे रीति-रिवाजों के साथ ग्रैंड डेस्टिनेशन वेडिंग की. वहीं दोनों की शादी की फोटोज और वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं. ऐसे में सिड और कियारा शादी के बाद पहली बार नया साल साथ में मनाने जा रहे हैं.

आथिया शेट्टी और केएल राहुल
सुनील शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी और मशहूर क्रिकेटर केएल राहुल ने भी इसी साल शादी रचाई है. साल की शुरुआत में ही जनवरी के महीने में दोनों ने एक-दूसरे के साथ सात फेरे लिए. वहीं आथिया और राहुल की शादी खंडाला स्थित सुनील शेट्टी के फार्म हाउस में ऑर्गेनाइज की गई थी.

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी फैंस के लिए साल का सबसे बड़ा सरप्राइज साबित हुई है. दोनों कपल्स ने इस शादी को सीक्रेट रखने की काफी कोशिशें की. मगर साल की इस ग्रैंड वेडिंग सेरेमनी को लेकर बॉलीवुड लवर्स की एक्साइटमेंट भी सातवें आसमान पर थी. मई के महीने में सगाई करने के बाद परि और राघव ने राजस्थान में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी. सितंबर के आखिर में हुई इस शादी ने भी जमकर सूर्खियां बटोरी थीं.

नताशा और हार्दिक पांड्या
मशहूर क्रिकेटर नताशा और हार्दिक पांड्या ने भी अपनी शादी की सालगिरह पर दोबारा शादी रचाई थी. बेशक दोनों कपल्स पहले से शादीशुदा थे. मगर दोनों को दोबारा शादी के जोड़े में देखकर फैंस की खुशियां परवान चढ़ रही थीं. इस शादी को भी दर्शकों का काफी प्यार मिला था.

लिन लैशराम और रणदीप हुड्डा
लिन लैशराम और रणदीप हुड्डा की शादी साल की आखिरी ग्रैंड वेडिंग सेरेमनी थी. रणदीप और लिन की जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद आई थी. वहीं रणदीप ने लिन के जन्मस्थान मणिपुर से ही मणिपुरी रीति-रिवाजों में शादी रचाई थी. दोनों की शादी बेहद सादगी भरे अंदाज में हुई थी. वहीं शादी के बाद दोनों कपल्स ने मुंबई में रिसेप्शन भी दिया था.

स्वरा भास्कर और फहाद अहमद
बॉलीवुड अदाकारा स्वरा भास्कर और फवाह अहमद ने भी इसी साल फरवरी में कोर्ट मैरिज की थी. वहीं दोनों कपल्स ने दिल्ली में हल्दी, मेंहदी, संगीत, वलीमा और रिसेप्शन भी ऑर्गेनाइज किया था.

करण देओल और द्रिशा आचार्य
सनी देओल के बेटे और धर्मेंद्र के पोते करण देओल ने भी अपनी लॉन्ग टाइम लेडी लव द्रिशा आचार्य के साथ सात फेरे लिए थे. दोनों की शादी मुंबई के ताज होटल में हुई थी. जिसमें पूरी देओल फैमिली अर्से बाद एक-साथ नजर आ रही थी. ऐसे में शादी के बाद करण और द्रिशा का भी ये पहला न्यू ईयर है. Bollywood Weddings



