Big Boss 16: भारती सिंह अपनी कॉमेडी और हाजिर जवाब के लिए काफी फेमस हैं। तभी तो बिग बॉस के मंच से उन्होंने सलमान खान को अपना पुराना वादा याद दिलाया। जिसमें सलमान ने भारती से कहा था की वो उनके बेटे को लॉन्च करेंगे। भारती सिंह ने भी तुरंत ही अपने बेटे को गोद में लेकर स्टेज पर आती हैं और सलमान को थमा देती हैं। बॉलीवुड के दबंग कहे जाने वाले सलमान ने भी दरियादिली दिखाते हुए गोला को गोद में लिया और खूब प्यार किया।

भारती सिंह के बेटे की बात करें तो जबसे उनका जन्म हुआ है वो तभी से लाइमलाइट में बने हुए हैं। गोला की क्यूटनेस देखते ही बनती है। आपको बता दें की अब तो गोला ने सलमान के साथ स्क्रीन भी शेयर कर लिया है।
पुराने वादे की याद दिलाई
बिग बॉस के वीकेंड का वार का प्रोमो आ गया है। इस प्रोमो में भारती सिंह और सलमान खान की नोकझोक को दिखाया गया है। भारती सिंह सलमान को पुराना वादा भी याद दिलाती हैं जहां सलमान ने उनके बेटे गोला को लॉन्च करने की बात कही थी। भारती सिंह अपने बेटे को स्टेज पर लेकर आती हैं और दर्शक दीर्घा में बैठे हुए लोग खुशी से फूले नहीं समाते। बाद में भारती सलमान को गोला को पकड़ाती हैं। वैसे आपको बता दें की सलमान खान को खुद भी बच्चों से खासा लगाव है।

सलमान ने गोला को दिया कीमती तोहफ़ा
भारती सिंह अपनी कॉमेडी से हमेशा ही लोगों का दिल लूट लेती हैं। प्रोमो में भारती सिंह सलमान को गोला पकड़ाते हुए कहती हैं कि आप इसे थोड़ा पकड़ लो मैं तो थक गई। इस पर सलमान भी रिप्लाई करते हैं की थकोगी ही। इसपर तपाक से भारती कहती हैं कि आखिर ये भारती का बच्चा है। दर्शक ठहाके लगाते रहते हैं। गोला की ये पहली लोहड़ी है तो सलमान बदले में उसे बीइंग ह्यूमन का एक खूबसूरत ब्रेसलेट देते हैं।
ये सिलसिला यहीं नहीं थमता उसके बाद भारती सिंह ऑटोग्राफ लेती हैं सलमान का। उसके बाद भारती थोड़ी ही देर में सलमान से पनवेल फॉर्महाउस को खाली करने की तारीख पूछती हैं। ऐसा सुनकर सलमान शोक हो जाते हैं। भारती सिंह उसके बाद फार्महाउस के पेपर्स दिखाती हैं जिसे भारती धोखे से साइन करवा लेती हैं। भारती की इस जबरदस्त कॉमेडी पर दबंग खान भी खुद की हंसी रोक नहीं पाते हैं।
इस प्रोमो के साथ ही ये साफ हो गया है की इस बार बिग बोस के वीकेंड का वार काफी जबरदस्त होने वाला है। आपको बता दें भारती सिंह बिग बॉस के घर में जाकर कंटेस्टेंट्स को एंटरटेनमेंट के साथ साथ कॉमेडी भी करने वाली हैं। बस जल्दी से आप सब तैयार हो जाइए इस धमाकेदार एपिसोड को देखने के लिए क्योंकि शो में आपको देखने को मिलने वाला है ढेर सारा सरप्राइज़ और मस्ती का फुल डोज।



