Fukrey 3 Release Date Out: बॉलीवुड की ऐसी कई फिल्में हैं, जिसके हर पार्ट का लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। ऐसी ही एक फिल्म हैं ‘फुकरे’ जिसका 3 पार्ट जल्द रिलीज होने वाला है। अब तक फिल्म को लेकर कई अपडेट सामने आ चुके हैं। कई महीनों पहले ऐसी खबर आई थी कि फिल्म की शूटिंग खत्म हो चुकी है। वहीं, अब खबर है कि फिल्म जल्द रिलीज होने वाली है।

इस महीने रिलीज होगी फुकरे 3
पंकज त्रिपाठी, वरुण शर्मा, पुलकित सम्राट और ऋचा चड्ढा की लीड रोल वाली फिल्म फुकरे 3 का इंतजार अब खत्म हो चुका है। मेकर्स ने इस फिल्म की रिलीज डेट का एलान कर दिया है। यह फिल्म 7 सितंबर 2023 को जन्माष्टमी के मौके पर रिलीज की जाएगी। रिलीज डेट के साथ-साथ फिल्म का पोस्टर भी जारी किया गया है। इस पोस्टर में पंकज त्रिपाठी, वरुण शर्मा, पुलकित सम्राट, ऋचा चड्ढा और मंजोत सिंह नजर आ रहे हैं।
‘FUKREY 3’ ON JANMASHTAMI WEEKEND… #Fukrey3 release date locked: #Janmashtami weekend [7 Sept 2023]… Directed by #MrighdeepSinghLamba and produced by #RiteshSidhwani and #FarhanAkhtar… #FirstLook poster… pic.twitter.com/MgDzcXoNST
— taran adarsh (@taran_adarsh) January 24, 2023
फिल्म के पहले दो पार्ट थे हिट
बता दें कि मंजोत सिंह और वरुण शर्मा की फिल्म फुकरे के पहले दो पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया था। फिल्म को लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया था। खैर, अब देखना होगा कि क्या फिल्म का तीसरा पार्ट भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा पाता है या नहीं। देखना दिलचस्प होगा कि इस बार ये फिल्म कितनी कमाई कर पाती है।



