Bollywood stars First Salary: अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और आमिर ख़ान जैसे दिग्गज़ कलाकार अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर खूब शोहरात कमाई है। ये सभी सितारे आज करोड़ो के संपत्ति के मालिक भी हैं। भले ही आज ये शोहरत के ऊंचे शिखर पर हैं लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब इन सितारों ने कम फीस लेकर भी काम किया था। चलिए आपको बताते हैं की अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और आमिर खान की पहली कमाई कितनी थी।

अमिताभ बच्चन
बॉलीवुड के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन की एक्टिंग का कोई जवाब नहीं। हर उभरते हुए कलाकार का सपना होता है उनके साथ एक बार काम करना। वैसे तो अमिताभ बच्चन अपनी एक फिल्म के लिए करोड़ो रूपए चार्ज करते हैं लेकिन बॉलीवुड में कैरियर की शुरुआत करने से पहले वे कोलकाता के एक शिपिंग फर्म में काम किया करते थे। जहां उन्हें 500 रूपये महीने मिलते थे।
शाहरुख खान
किंग खान या बॉलीवुड का बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख खान भी अपनी एक फिल्म के करोड़ो रूपये की फीस लेते हैं लेकिन उनकी पहली सैलरी की अगर बात करें तो शायद आपके होश ही उड़ जाएं। सूत्रों के आधार को मानें तो शाहरूख खान की पहली सैलरी मात्र 50 रूपये ही थी। ये कमाई उन्हें गायक पंकज उधास के एक कंसर्ट में काम करने पर मिली थी।
आमिर ख़ान
आमिर ख़ान जिन्हें पूरा बॉलीवुड मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से जानता है आज वो फिल्मों के प्रॉफिट में शेयर लेते हैं जो की किसी फीस से कई गुना ज्यादा है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान आमिर ख़ान ने अपनी पहली कमाई को लेकर खुलासा किया। उन्होंने बताया की उनकी पहली फिल्म कयामत से कयामत तक के लिए उन्हें 11 हजार रुपए मिले थे जिसकी शूटिंग एक साल तक चली। अगर हिसाब लगाएं तो उन्हें हर महीने एक हजार रुपए मिलते थे।
अक्षय कुमार
खिलाड़ी बॉय कहे जाने वाले अक्षय कुमार के बारे में लगभग सभी फैंस को पता है कि वो एक्टिंग में करियर बनाने से पहले बेंगलुरू में शेफ और वेटर का काम किया करते थे। इस काम के लिए उन्हें बहुत कम सैलरी मिलती थी। रिपोर्ट्स की माने तो उन्हें बतौर वेटर 1500 रूपये महीने मिलते थे।
प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अपने टैलेंट का जलवा पूरा विश्व देख चुका है। फिल्मफेयर की रिपोर्ट्स की माने तो मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद प्रियंका ने अपनी पहली फिल्म जब साइन की थी तो उन्हें उस फिल्म प्रोजेक्ट के लिए 5 हजार रुपए मिले थे और उन्होंने ये कमाई अपनी मां को दे दी थी।



