भारत बनाम कनाडा, आयरलैंड बनाम यूएसए और पाकिस्तान बनाम आयरलैंड के मैच लॉडरहिल फ्लोरिडा में होने वाले हैं. लेकिन भारी बारिश मैच को बर्बाद कर सकती है.
T20 World Cup 2024: फ्लोरिडा में एक ट्रॉपिकल डिस्टरबेंस के कारण आई भयानक बाढ़ ने बुधवार को दक्षिणी फ्लोरिडा के कई हिस्सों को जलमग्न कर दिया. सड़कें बंद हो गईं, गाड़ियां तैरने लगीं और दुनिया भयावह नज़ारों को देख रही है. इस बाढ़ का एक डरावना वीडियो भी सामने आया है.
The conditions in Florida is really
— Tanuj Singh (@ImTanujSingh) June 13, 2024
Bad right now.
– India vs Canada.
– Pakistan vs Ireland.
– USA vs Ireland.
– All 3 games will be played in Florida in this T20 World Cup 2024.pic.twitter.com/0g1zhWOzEZ
चिंता की बात यह भी है कि टी20 वर्ल्ड कप 2024 अमेरिकी शहरों में खेला जा रहा है. भारत बनाम कनाडा, आयरलैंड बनाम यूएसए और पाकिस्तान बनाम आयरलैंड के मैच सेंट्रल ब्रोवार्ड पार्क, ब्रोवार्ड काउंटी स्टेडियम, लॉडरहिल, फ्लोरिडा में होने वाले हैं. लेकिन भारी बारिश मैच को बर्बाद कर सकती है.
The condition in Florida.
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) June 13, 2024
– India Vs Canada, Ireland Vs USA and Pakistan Vs Ireland are set to take place in Lauderhill, Florida. pic.twitter.com/11zPRpVovX
मियामी वेदर सर्विस ऑफिस ने लगातार भारी बारिश की गंभीर चेतावनी जारी की है. सर्विस ने सोशल मीडिया पर कहा – “घातक बाढ़ अभी भी जारी है. कृपया सड़कों से दूर रहें और ऊंची जगहों पर चले जाएं.”
फ्लोरिडा की तस्वीरें डरा रही हैं
वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़कें जलमग्न हैं, गाड़ियां पानी में तैर रही हैं और लोग अपनी ज़िंदगी बचाने के लिए जूझ रहे हैं. यह नज़ारा किसी अपदा से कम नहीं है. फ्लोरिडा में वर्ल्ड कप के मैच का आयोजन अभी भी संदेह के घेरे में है. अगर बारिश का यह सिलसिला जारी रहा, तो मैच को रद्द करना पड़ सकता है.
टी20 विश्व कप 2024 ग्रुप स्टेज मैच शेड्यूल






