Vicky Kaushal Look from ‘Almost Pyaar With DJ Mohabbat’: बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। उनकी आने वाली फिल्म ‘ऑलमोस्ट प्यार विद डीजे मोहब्बत’ सिनेमहाल में दस्तक देने के लिए तैयार है। इस मूवी के साथ विक्की एक बार फिर फैंस के होश उड़ाने आ रहे हैं। फिल्म ‘ऑलमोस्ट प्यार विद डीजे मोहब्बत ‘में एक बार फिर विक्की कौशल और अनुराग कश्यप एक साथ काम करते हुए नजर आएंगे। इसी सीक्वेंस में विक्की कौशल का फर्स्ट लुक रिलीज़ किया गया है। इस लुक को देख के फैंस क्रेजी हो गए हैं।


विक्की कौशल का फर्स्ट लुक हुआ वायरल

फिल्म ‘ऑलमोस्ट प्यार विद डीजे मोहब्बत’ में विक्की कौशल के लुक की पहली तस्वीर सामने आई है। इस पोस्टर में विक्की अपनी फिल्म ‘मनमर्जियां’ के कैरेक्टर डीजे सैंडज को आगे बढ़ाते हुए नजर आ रहे हैं। विक्की कौशल की तस्वीर में उन्होंने गॉगल्स लगा रखे हैं। सर पर एक बैंड भी बांधा हुआ है। चेहरे पर स्माइल लिए विक्की कौशल डीजे बजाते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। फैंस ने उनके इस लुक की तारीफ की है। और अब ये सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड भी कर रहा है।

फिल्म 2 फरवरी को होगी रिलीज़
विक्की कौशल की इस तस्वीर के रिलीज होते ही फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई है। खबर है की फिल्म ‘ऑलमोस्ट प्यार विद डीजे मोहब्बत’ 2 फरवरी को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ की जाएगी। आपको बता दें इस फिल्म का निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया है। मूवी में विक्की कौशल के अलावा अलाया एफ और करन मेहता मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में विक्की कौशल पहली बार कैमियो करते हुए नजर आएंगे।



