Kiara Advani In Don 3: फरहान अख्तर ने हाल ही में फिल्म ‘डॉन 3’ की अनाउंसमेंट की है, जिसके बाद फैंस की एक्साइटमेंट लेवल काफी बढ़ गई है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म में एक्टर रणवीर सिंह लीड रोल में नजर आएंगे हालांकि जहां अभी ‘डॉन 3’ में रणवीर के नाम की पुष्टि नहीं हुई है वहीं फिल्म में फीमेल लीड के नाम पर अटकलें शुरू हो गई हैं।

Kiara Advani In Don 3: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) हाल ही में फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ (Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani) में नजर आए, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। इस फिल्म में रणवीर और आलिया की लव स्टोरी ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
अब रणवीर सिंह की अगली फिल्म ‘डॉन 3’ (Don 3) की अनाउंसमेंट हुई है। इस फिल्म का निर्देशन फरहान अख्तर करेंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो ‘डॉन 3’ का टीजर फिल्म ‘गदर 2’ के साथ रिलीज किया जाएगा। अब रिपोर्ट्स में सामने आ रहा है कि ‘डॉन 3’ में रणवीर सिंह के अपोजिट एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) नजर आएंगी।
फरहान अख्तर ने डॉन 3 को लेकर किए गए अपने पोस्ट में लिखा था, “समय आ गया है कि डॉन की लेगेसी को आगे बढ़ाने का और इस नई फिल्म में हमारे साथ एक ऐसा एक्टर शामिल होगा, जिसके टैंलेट और वर्सेटेलिटी की मैं लंबे समय से प्रशंसा कर रहा हूं। ” केवल इतना ही नहीं फरहान अख्तर ने अपने इंटरव्यू में यह भी कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि आप इस एक्टर को भी उनता ही प्यार और सम्मान देंगे जितना आपने शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन को दिया था। फरहान अख्तर की इस अनाउंसमेंट के बाद रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि फिल्म में ‘डॉन’ का किरदार एक्टर रणवीर सिंह निभा सकते हैं।
कियारा बन सकती हैं फीमेल लीड!
जहां अभी तक यह कंफर्म नहीं हुआ है कि क्या आखिर रणवीर सिंह ‘डॉन 3’ में लीड रोल में नजर आएंगे या नहीं, वहीं दूसरी ओर फिल्म में फीमेल लीड को लेकर अटकलें लगनी शुरू हो गई हैं। बता दें कि ‘डॉन 3’ की अनाउंसमेंट के बाद एक्ट्रेस कियारा आडवाणी हाल ही में एक्सल एंटरटेनमेंट के ऑफिस से बाहर स्पॉट हुईं। इसके अलावा उन्हें रितेश सिधवानी के साथ भी स्पॉट किया गया। कियारा की यह तस्वीरें सामने आने के बाद फैंस अटलकें लगा रहे हैं कि एक्ट्रेस ‘डॉन 3’ का हिस्सा बन सकती हैं। फैंस का ये भी मानना हैं की शायद कियारा आडवाणी प्रियंका चोपड़ा को रिप्लेस कर सकती है।
बता दें कि कियारा आडवाणी आखिरी बार फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ में नजर आई थीं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई।





