
साउथ इंडस्ट्री के आर्ट डायरेक्टर मिलन का निधन हो गया है। तमिल के सुपरस्टारर अजित कुमार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर ये जानकारी दी है।
साउथ इंडस्ट्री के आर्ट डायरेक्टर मिलन का निधन हो गया है। तमिल के सुपरस्टारर अजित कुमार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर ये जानकारी दी है।
मिलन एक प्रसिद्ध कला निर्देशक थे जो तमिल सिनेमा में अपने काम के लिए जाने जाते थे। उन्होंने बिल्ला, वेट्टाइकरण, इसाई जैसी अन्य फिल्मों के लिए काम किया है, 15 अक्टूबर को उनका निधन हो गया।
एक सूत्र का कहना है, यह सुनकर अजित भी डायरेक्टर मागीज़ थिरुमेनी और सिनेमैटोग्राफर नीरव शाह के साथ अस्पताल पहुंचे। सूत्र ने कहा, “हालांकि, उनके अस्पताल पहुंचने से पहले ही मिलन की मौत हो चुकी थी।”
#BREAKING : #VidaaMuyarchi Art Director #Milan passed away earlier this morning in Azerbaijan..
— Ramesh Bala (@rameshlaus) October 15, 2023
This morning, he complained of chest pain at the hotel.. On the way to the hospital from hotel, he passed away..
Tragic.. Gone too soon..
Condolences to family and friends.. May his… pic.twitter.com/AAtPbzTAKq
आर्ट डायरेक्टर मिलन की अज़रबैजान में अपकमिंग फिल्म विदा मुयारची की शूटिंग के दौरान मृत्यु हो गई। मिलन ने पहले सुपरस्टार अजित के साथ विवेगम, वीरम वेदालम जैसी फिल्मों में काम किया है। कथित तौर पर उन्हें सुबह सीने में दर्द की शिकायत हुई। मिलान को सुबह गंभीर रूप से कार्डिक अरेस्ट हुआ। टीम के अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई।




