Rakhi Sawant और Adil Khan के बीच हुआ सब ठीक, कहा- ‘वो वापस आ गया…’

Rakhi Sawant News: इन दिनों राखी सावंत (Rakhi Sawant) की जिंदगी में काफी कुछ चल रहा है। आए दिन सोशल मीडिया पर उनका वीडियो वायरल होता रहता है, जिसमें वह अपने पति आदिल खान दुर्रानी और अपनी शादी को लेकर कई बड़े खुलासे करती नजर आती हैं। इस बीच राखी का एक नया वीडियो सामने [...]

By Team Khana Talkies · 6/2/2023

Rakhi Sawant News: इन दिनों राखी सावंत (Rakhi Sawant) की जिंदगी में काफी कुछ चल रहा है। आए दिन सोशल मीडिया पर उनका वीडियो वायरल होता रहता है, जिसमें वह अपने पति आदिल खान दुर्रानी और अपनी शादी को लेकर कई बड़े खुलासे करती नजर आती हैं। इस बीच राखी का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह बेहद खुश नजर आ रही हैं। आइए आपको बताते हैं राखी सावंत की खुशी का कारण। Also Read: Sidharth-Kiara के संगीत नाइट का पहला वीडियो आया सामने, सजावट देख रह जाएंगे हैरान

Rakhi Sawant

एक हुए राखी सावंत और आदिल खान

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में राखी सावंत बेहद खुश (rakhi sawant marriage) नजर आ रही हैं। इस वीडियो में राखी सावंत कहती हैं, ”आज मैं बहुत खुश हूं कि मेरा आदिल मेरे पास वापस आ गया है। वो सब कुछ छोड़कर मेरी जिंदगी में वापस आ गया है।” राखी से जब उस लड़की के बारे में पूछा जाता है, जिसके बारे में राखी ने बताया था कि आदिल और उसका अफेयर चल रहा है, तो राखी जवाब देती है, ”ऐसी छत्तीस आएंगी, छत्तीस जाएंगी। राखी बीवी है, राखी-राखी है। मुझे मालूम है बीवी का पावर सबसे ज्यादा होता है।” Also Read: Alia Bhatt की पोस्ट पर श्रद्धा कपूर ने किया मेजदार कमेंट, लिखा- ‘आप बहुत…’

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

राखी ने आदिल पर लगाए थे गंभीर आरोप

बता दें कि राखी ने इससे पहले अपने पति आदिल खान दुर्रानी (Rakhi Sawant marriage pics) पर बेहद गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने मीडिया के सामने बताया था कि आदिल उन्हें धोखा दे रहे हैं। राखी ने कहा था, ”तुम्हारी लड़की मुझे धमकियां दे रही है। मेरे पास इसका रिकॉर्ड है। तुम कहते हो न मीडिया में क्यों आती हो घर की बात घर में रखो, तो मुझे घर पर रह कर फ्रिज में नहीं जाना है। मैं अपने अधिकारों के लिए लड़ाई करती रहूंगी।” Read Also: ऐसे शुरू हुई थी Akshay Kumar और Twinkle Khanna लव स्टोरी, एक्ट्रेस ने किया खुलासा

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full