Imran Khan-Avantika Malik: बॉलीवुड एक्टर इमरान खान और उनकी पत्नी अवंतिका मलिक के रिश्ते में साल 2019 में दरार आ गई थी और तभी से दोनों अलग-अलग रह रहे हैं। दोनों ने 10 साल के रिलेशनशिप के बाद साल 2011 में शादी की थी। इसके बाद दोनों एक बेटी के पेरेंट्स बने, जिसका नाम इमारा मलिक खान है। इमारा 7 साल की हैं और अवंतिका के साथ ही रहती हैं। अवंतिका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और उन्होंने अपनी पिछली पोस्ट्स में कई बार शादी टूटने का दर्द भी जाहिर किया था। हालांकि, उनकी लेटेस्ट पोस्ट इन दिनों खूब वायरल हो रही हैं, जिसमें वह एक मिस्ट्री मैन के साथ नजर आ रही हैं, जिसे देख ये कयास लगाए जा रहे हैं कि अवंतिका का एक बार फिर प्यार मिल गया है।

अवंतिका की मिस्ट्री मैन संग वायरल हुईं तस्वीरें
दरअसल, 6 जनवरी 2023 को अवंतिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से परिवार संग 2022 की कुछ तस्वीरें पोस्ट की थीं। कुछ सेल्फी के अलावा, इन तस्वीरों में अवंतिका की पारिवारिक तस्वीर और उनकी बेटी इमारा की एक क्यूट फोटो भी शामिल थी। हालांकि, जिस चीज ने हमारा ध्यान खींचा वह, अवंतिका की एक मिस्ट्री मैन के साथ आखिरी की कुछ तस्वीरें हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अवंतिका ने साहिब सिंह लांबा को टैग किया है। इन तस्वीरों को देखने के बाद अब ये कयास लगाए जा रहे हैं कि अवंतिका को एक बार फिर प्यार हो गया है।


क्यों अलग हुए थे इमरान-अवंतिका?
इससे पहले, ‘ई-टाइम्स’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कपल के करीबी एक सूत्र ने कहा था कि इमरान खान की अपनी अलग रह रही पत्नी अवंतिका मलिक के साथ फिर से जुड़ने की कोई योजना नहीं है। रिपोर्ट में ये भी कहा गया था कि अभिनेता अपने वैवाहिक जीवन को फिर से शुरू नहीं करना चाहते हैं। वहीं, खबरें यह भी थीं कि इमरान खान का साउथ इंडियन अभिनेत्री लेखा वाशिंगटन के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर था, जिसके कारण उनका अवंतिका मलिक से अलगाव हो गया था।

‘बॉलीवुड हंगामा’ की एक रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से बताया गया था कि इमरान और लेखा लंबे समय से एक-दूसरे के संपर्क में थे और उनके बीच बातचीत का मुख्य कारण यह था कि इमरान, लेखा के पति पाब्लो चटर्जी के बहुत अच्छे दोस्त थे। दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे थे और बिना किसी को जानकारी दिए दोनों के अफेयर की खबरें आने लगी थीं।



