Anushka Sharma-Virat Kohli: एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और उनके पति विराट कोहली काफी स्प्रिचुअल हैं। दोनों को कई बार आध्यात्मिक दौरे पर देखा गया है। कपल अपनी बेटी वामिका के साथ 2 दिन के आध्यात्मिक दौरे पर वृंदावन गया था। विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ रमन रेती मार्ग स्थित केली कुंज में हित प्रेमानंद गोविंद शरण महाराज के यहां पहुंचे। दोनों लगभग 45 मिनट तक वहां रुके और महाराज के साथ विराट कोहली की आध्यात्मिक चर्चा हुई। उन्होंने महाराज से आशीर्वाद लिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

वायरल हुआ विराट-अनुष्का का वीडियो
दरअसल, 5 जनवरी 2023 को विराट कोहली ने पत्नी अनुष्का संग नीम करोली बाबा के आश्रम व समाधि स्थल के दर्शन किए। उसके बाद मां आनंदमई मां के आश्रम भी गए। वहीं शाम 4 बजे वृंदावन के पवन हंस हेलीपैड से निजी हेलीकॉप्टर से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। कपल का वृंदावन दौरे का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपनी बेटी के साथ हाथ जोड़े बैठे हैं। विराट-अनुष्का की क्यूट बेटी वामिका को देख फैंस का दिल खुश हो गया है। हालांकि, वामिका का चेहरा वीडियो में छिपाया गया है। पर वामिका की क्यूट और शरारत भरी हरकतें वीडियो में साफ नजर आ रही हैं।
View this post on Instagram
बेहद क्यूट दिखा परिवार
वीडियो में अनुष्का और विराट हाथ जोड़े खड़े हैं। अनुष्का ने व्हाइट सूट, ब्लैक जैकेट, व्हाइट कैप, फ्लोरल स्कार्फ पहना है। वहीं, विराट कोहली ने ओलिव ग्रीन जैकेट, ब्लैक कैप और ट्राउजर पहना है, जिसमें वह काफी हैंडसम लग रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं वामिका अपनी मां अनुष्का की गोद में बैठी है और स्वामी जी आकर अनुष्का को चुन्नी पहनाते हैं और वामिका के गले में माला डालते हैं।

चकदा एक्सप्रेस में दिखेंगी अनुष्का
अनुष्का शर्मा के वर्क फ्रंट की बात करें, तो वह फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ में नजर आएंगी। मूवी में अनुष्का क्रिकेटर बनी हैं। अनुष्का लंबे समय से स्क्रीन से दूर हैं। फैंस अनुष्का को सिल्वर स्क्रीन पर देखने के लिए बेताब हैं। हालांकि, अब देखना यह होगा कि ब्रेक के बाद अनुष्का की ये फिल्म क्या धमाल मचाती है।




