बिग बॉस ओटीटी के विजेता और फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव हाल ही में वैष्णो माता के दर्शन करने के लिए उनके दरबार पहुंचे थे। जिसका एक वीडियो उन्होंने अपनी सोशल मीडिया पर भी शेयर किया, वीडियो के अंदर वह मां के चरण के सामने अपना शीश झुकाते हुए देखे जा सकते हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। जिस पर फैंस का रिएक्शन भी आ रहे हैं।
Elvish Yadav: बिग बॉस ओटीटी 2 (Bigg Boss OTT) के विनर और फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव (Elvish Yadav) हाल ही में मां वैष्णो देवी (Vaishno Devi) के दरबार दर्शन के लिए पहुंचे। इसका एक वीडियो एक्टर ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर किया है। जिसमें वो मां के चरणों में शीश झुकाते हुए दिखाई दिए।यूट्यूबर का ये वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बता दे की इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए एल्विश यादव ने बताया कि वह मां वैष्णो देवी के दर्शन करने पहुंचे हैं। उन्होंने वीडियो को खूबसूरत कैप्शन देते हुए लिखा, “माता जिसको अपने घर बुलाये वो क़िस्मत वाले होते हैं” फैंस की बात करें तो कमेंट करते हुए उन्होंने कमेंट सेक्शन को “जय माता दी” के नारों से भर दिया है।
गले में माता की चुन्नी लपेटे नजर आए एल्विश
https://www.instagram.com/reel/C1E9GcXPWv-/?igsh=MzRlODBiNWFlZA==
एल्विश के वीडियो अपलोड करने के कुछ समय बाद ही उस पर 70 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। इस बात से देखा जा सकता है कि एलविश यादव की सोशल मीडिया फॉलोइंग काफी मजबूत है। वीडियो में एलविश के लुक की बात की जाए। तो उन्होंने ब्लैक ट्राउजर के साथ मरहूम जैकेट कैरी किया है। साथ ही गले में माता रानी की चुनरी को भी लपेट है।
फैंस जानते होंगे कि एलविश यादव ने बिग बॉस ओटीटी 2 में वाइल्ड कार्ड एंट्री की थी और उसके विजेता भी बने।





