Elvish Yadav controversy: बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता और मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव अक्सर ही विवादों में घिर जाते हैं।बीते दिनों जहां एक रेस्तरां में एल्विश ने एक युवक को थप्पड़ जड़ दिया था तो अब वह फिर से मुसीबत में घिर गए हैं। अब एल्विश पर यूट्यूबर सागर ठाकुर उर्फ मैक्सटर्न ने गंभीर आरोप लगाते हुए वीडियो साझा किया है।मैक्सटर्न का कहना है कि एल्विश ने उन्हें धमकी दी है।आइए जानते हैं ये पूरा मामला क्या है।

मैक्सटर्न ने लगाया जान से मरने की धमकी देने का आरोप
यूट्यूबर मैक्सटर्न ने शुक्रवार (8 मार्च) की देर रात अपना वीडियो एक्स पर जारी कर घटना की जानकारी दी।उनका आरोप है कि एल्विश ने उन्हें जान से मरने की धमकी दी। घटना के समय वह अकेले थे, लेकिन एल्विश अपने साथ कई सारे लोग लेकर आए थे।मैक्सटर्न ने बताया कि वह ठीक हैं, लेकिन उनके होंठ पर चोट आई है क्योंकि वह 8 लोगों से लड़े थे। यूट्यूबर ने घटना का वीडियो जारी करने की भी बात कही।
देखिए क्या कहना है मैक्सटर्न का
8-10 Elvish’s man vs Maxtern!
— Maxtern (@RealMaxtern) March 7, 2024
Video shubhah daalta kya ladaee hui h ! pic.twitter.com/HsKyrVmREr
मुनव्वर फारूकी से एल्विश की दोस्ती बनी विवाद की वजह
कहा जा रहा है कि यह सब तब शुरू हुआ जब मैक्सटर्न ने ‘बिग बॉस 17’ के विजेता मुनव्वर फारूकी के साथ एल्विश की दोस्ती का मजाक बनाया। मैक्सटर्न ने एल्विश को एक कट्टर हिंदू और भगवान राम का भक्त होने का दावा करने के लिए पाखंडी कहा।साथ ही मुनव्वर के साथ उनकी दोस्ती पर सवाल उठाए, जो भगवान राम और माता सीता पर अपने आपत्तिजनक चुटकुलों के कारण जांच के घेरे में आए थे।
एल्विश ने भी वीडियो साझा कर दी सफाई
🙏🏻❤️Happy Mahashivratri pic.twitter.com/pZ70IfIaqu
— Elvish Yadav (@ElvishYadav) March 8, 2024





