Ekta Kapoor In Bigg Boss House: इन दिनों बिग बॉस सीजन 16 में हलचल मची हुई है।शो में आजकल टीना दत्ता और शालीन भनोट का लव एंगल दिखाया जा रहा है। वहीं शो में निमृत कौर अहलूवालिया भी कैप्टैंसी के पूरे मज़े ले रही हैं। शो में निमृत और शिव ठाकरे की जोड़ी की लोगों ने खूब सराहना भी की है। इसी बीच एकता कपूर ने बिग बॉस के घर में आकर निमृत कौर को फिल्म असाइन कर दिया। इस खबर से जहां निमृत कौर के फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई हैं वहीं सलमान खान ने वीकेंड का वार में टीना दत्ता को जमकर फटकार लगाई है।

एकता कपूर का ऑफर
मीडिया रिपोर्ट्स की अनुसार मिली जानकारी में एकता कपूर ने बिग बॉस के घर में एंट्री मारी है। इसके साथ ही शो के ऑन एयर होने के दौरान ही उन्होंने निमृत कौर को उनकी अगली फिल्म के लिए साइन भी कर लिया है। रिपोर्ट्स की मानें तो बताया जा रहा है की निमृत एकता कपूर की आने वाली फिल्म ‘ लव, सेक्स और धोखा 2’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। हालांकि इसपर अभी कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिली है।
टीना दत्ता फूट फूटकर रोयीं
इस हफ्ते वीकेंड का वार में सलमान खान ने टीना दत्ता को जमकर डांट लगाई है। सलमान ने टीना का पर्दाफाश किया और शालीन भनोट के सामने सच्चाई रखी। सलमान ने टीना को इतना लताड़ा की बाद में वो फूट फूटकर रोने लगीं।
सौंदर्या शर्मा को दिखाया बाहर का रास्ता

आपको बता दें इस हफ्ते बिग बॉस सीजन 16 में 4 लोगों को नॉमिनेट किया गया था। इसमें शालीन भनोट, टीना दत्ता, सौंदर्या शर्मा और सूंबुल तौकीर शामिल थे। सूत्रों से मिली जानकारी की माने तो इन चारों कंटेस्टेंट में से सौंदर्या शर्मा को इस हफ्ते बिग बॉस के घर से अलविदा कह दिया है। शो में सौंदर्या शर्मा के बाहर होने से फैंस काफी खुश हो गए हैं।



