
मयंक अग्रवाल की इंडिया ए ने तीन राउंड के बाद पॉइंट टेबल में टॉप पर रहते हुए दलीप ट्रॉफी का खिताब अपने नाम कर लिया.
Duleep Trophy 2024: मयंक की अगुआई वाली इंडिया ए ने ऋतुराज गायकवाड़ की इंडिया सी को हराकर दलीप ट्रॉफी 2024 का खिताब अपने नाम कर लिया है. इंडिया ए ने दलीप ट्रॉफी के तीसरे राउंड में 132 रन से जीत हासिल करके टॉप पर इंडिया सी को रिप्लेस करते हुए खिताब अपने नाम कइंडिया ए ने गायकवाड़ की टीम को 350 रन का टारगेट दिया था, जिसके जवाब में इंडिया सी 217 रन पर ऑलआउट हो गई.
इंडिया ए की जीत के असली हीरो शास्वत रावत रहे, जिन्होंने पहली पारी में 124 रन और दूसरी पारी में 53 रन बनाए. वहीं इंडिया सी के अंशुल कंबोज प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे. उन्होंने इस ट्रॉफी में कुल 16 विकेट लिए.र लिया. इंडिया ए ने तीन मैचों में दो जीत और एक हार के साथ कुल 12 अंक हासिल किए थे. जबकि कुल 9 पॉइंट के साथ इंडिया सी दूसरे, 7 पॉइंट्स के साथ इंडिया बी तीसरे और छह पॉइंट्स के साथ इंडिया डी की टीम तीसरे स्थान पर रही..
That Winning Feeling! 🤗
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) September 22, 2024
India A captain Mayank Agarwal receives the coveted #DuleepTrophy 🏆
The celebrations begin 🎉@IDFCFIRSTBank
Scorecard ▶️: https://t.co/QkxvrUmPs1 pic.twitter.com/BH9H6lJa8w
इंडिया डी को पहली बार मिला पॉइंट
एक अन्य मुकाबले में अभिमन्यु ईश्वरन की इंडिया बी को श्रेयस अय्यर की इंडिया डी के हाथों हार का सामना करना पड़ा. अय्यर की टीम ने 373 रन का लक्ष्य दिया था, जिसके जवाब में इंडिया बी 115 रन पर सिमट गई.
विजेता टीम को मिली इतनी राशि
दुलीप ट्रॉफी के विजेता की बात करें तो मयंक अग्रवाल की इंडिया ए को चमचमाती ट्रॉफी मिली. इसके साथ ही इनामी राशि भी मिली. मयंक की टीम को टूर्नामेंट जीतने पर विजेता के रूप में एक करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि मिली, जबकि इंडिया सी को 50 लाख रुपये की पुरस्कार राशि मिली.
INDIA A WON THE DULEEP TROPHY. 💪
— Johns. (@CricCrazyJohns) September 22, 2024
– The celebration led by Tilak & Riyan was epic…!!!!! pic.twitter.com/SRmW4RkP4m




