Abhishek Pathak And Shivaleeka Oberoi Wedding: बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक और कपल की शादी पर बड़ा अपडेट सामने आया है। ये कपल सुपरहिट फिल्म ‘दृश्यम 2’ देने वाले डायरेक्टर अभिषेक पाठक (Abhishek Pathak) और एक्ट्रेस शिवालिका ओबेरॉय (Shivaleeka Oberoi) हैं। दोनों एक-दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे थे और अब जल्द शादी करने वाले हैं।

अभिषेक-शिवालिका फरवरी में करेंगे शादी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिषेक पाठक और शिवालिका ओबेरॉय फरवरी 2023 में गोवा में शादी करने वाले हैं। हालांकि, दोनों की शादी को लेकर डेट सामने नहीं आई है। अभिषेक पाठक और शिवालिका ओबेरॉय की शादी के फंक्शन दो दिन चलेंगे और इसमें परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। इस कपल की शादी में बॉलीवुज इंडस्ट्री की कुछ बड़ी सेलिब्रिटीज के शामिल होने की भी उम्मीद है।

अभिषेक-शिवालिका की कैसे हुई थी मुलाकात
अभिषेक पाठक ने साल 2022 में अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 2’ डायरेक्ट की थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 240 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की थी। इस तरह से अभिषेक पाठक के लिए पिछला साल 2022 काफी शानदार रहा है। वहीं, शिवालिका ओबेरॉय ने फिल्म ‘ये साली आशिकी’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। शिवालिका ओबेरॉय ने फिल्म ‘खुदा हाफिज’ और ‘खुदा हाफिज 2’ में काम किया है। फिल्म ‘खुदा हाफिज’ के प्रोड्यूसर अभिषेक पाठक थे। दोनों की मुलाकात फिल्म ‘खुदा हाफिज’ के सेट पर हुई थी।



