Fighter: दीपिका पादुकोण, ऋतिक रोशन और अनिल कपूर स्टारर फिल्म फाइटर (Fighter) बॉक्स ऑफिस की मच अवेटेड फिल्मों में शामिल है. दर्शक फिल्म का बेहद बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनने वाली फिल्म फाइटर के मेकर्स ने न केवल फिल्म का टीजर जारी किया था. बल्कि दीपिका, ऋतिक और अनिल कपूर का पोस्टर भी शेयर किया था. जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया. वहीं अब फिल्म का नया पोस्टर भी सामने आ गया है. जिसमें करण सिंह ग्रोवर लीडर की भूमिका में नजर आ रहे हैं.

दीपिका ने दिखाई झलक
दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का नया पोस्टर रिलीज किया है. जिसमें दीपिका ने करण सिंह ग्रोवर को स्क्वाड्रन लीडर सरताज गिल उर्फ ताज के नाम से रुबरु करवाया है. इस पोस्टर में करण काफी सीरियस लग रहे हैं. वहीं उन्होंने वायुसेना की वर्दी भी पहन रखी है. इसके अलावा काले चश्मे में करण का स्वैग अलग ही नजर आ रहा है.
फाइटर का ये पोस्टर शेयर करते हुए दीपिका ने कैप्शन में लिखा कि, “स्क्वाड्रन लीडर सरताज गिल कॉल साइन: ताज पदनाम: स्क्वाड्रन पायलट यूनिट: एयर ड्रैगन्स फाइटर #FighterOn25thJan@S1dnand @hrithikroshan @anilskapoor @iamksgofficial @viacom18studios @marflix_pictures,”

फैंस ने दिया रिएक्शन
फिल्म में करण सिंह ग्रोवर की एंट्री को लेकर काफी एक्साइटेड हैं. ऐसे में एक फैन ने लिखा, KSG ये रोल डिजर्व करता है. तो वहीं एक अन्य फैन ने लिखा कि, आखिरकार KSG ने कमबैक कर लिया. वहीं एक अन्य फैन ने कमेंट किया कि, फिल्म देखने के लिए इंतजार नहीं हो रहा है.
फाइटर फिल्म
सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनने वाली फिल्म फाइटर गणतंत्र दिवस के मौके पर 25 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. इस फिल्म में ऋतिक और दीपिका के अलावा अनिल कपूर भी मुख्य किरदार में नजर आएंगे. ऐसे में फैंस भी एक्शन, रोमांस और देशभक्ति के जुनून से भरपूर इस फिल्म का बेहद बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं





