Nawazuddin Siddiqui: बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) पर्दे पर अपनी शानदार एक्टिंग के लिए मशहूर है. वहीं नवाजुद्दीन के फैंस भी उनसे काफी प्यार करते हैं. हालांकि फैंस के फेवरेट एक्टर नवाज इन दिनों परिवार में चल रही परेशानियों के कारण चर्चा में हैं. नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनकी पत्नी आलिया के बीच की लड़ाई तलाक तक पहुंच गई है.
दरअसल आलिया ने नवाज पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है. वहीं आलिया के अनुसार, नवाज की मां ने आलिया के खिलाफ संपत्ति विवाद को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है. जिसके बाद से नवाज के घर में आलिया को परेशान किया जा रहा है. इसी कड़ी में आलिया ने कोर्ट में तलाक की अर्जी दे दी है. जिसपर एक्शन लेते हुए कोर्ट ने दोनों को बातचीत करके मामला सुलझाने की सलाह दी है.

आलिया ने तलाक पर बात करते हुए बताया कि, कोर्ट ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी को बच्चों का खास ख्याल रखने का आदेशन दिया है. कोर्ट ने कहा कि, बच्चों को दुबई में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए. ऐसे में कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए मैं बच्चों के साथ दुबई आ गई हूं.
आलिया ने आगे कहा कि, दुबई में रहना आसान नहीं है. यहां कई आर्थिक चुनैतियां मौजूद हैं. ऐसे में कोर्ट ने काफी अच्छा फैसला लिया है. अब हमारे खर्चे की जिम्मेदारी नवाज के ऊपर है. वहीं बच्चों को किसके साथ रहना है. इसका फैसला भी कोर्ट ने बच्चों पर ही छोड़ दिया है. बच्चे अगर चाहें तो दुबई में मेरे या भारत में नवाज के साथ रह सकते हैं.
ये भी पढ़ें – KKBKKJ: सलमान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ से खफा हुए वेंकटेश दग्गुबाती के फैंस, जाने क्या है वजह
वहीं बच्चों पर बात करते हुए आलिया ने बताया कि, अभी तीन महीने तक बच्चे मेरे साथ दुबई में ही रहेंगे. उसके बाद बच्चे फैसला लेंगे कि उन्हें कहां रहना है. वहीं तलाक पर बात करते हुए नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि, हमने तलाक के लिए कोर्ट में अपील कर दी है. मगर कोर्ट का कहना है कि, तलाक से पहले हमें बैठकर बात करनी होगी. अदालत ने कोर्ट के बाहर ही मामले को हल करने का मशवरा दिया है.





